फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Slips to December canceled gas cylinder, is so unfair!

दिसंबर की गैस सिलेंडर की पर्चियां निरस्त, बहुत नाइंसाफी है!

Sat, 03 Jan 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 03 Jan 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
Slips to December canceled gas cylinder, is so unfair!

दिसंबर में जारी बुकिंग पर्चियां निरस्त होने पर गैस कनेक्शन धारकों ने नाराजगी जताई। उधर एजेंसी संचालक का कहना है कि जिनकी बैंक में फीडिंग नहीं हुई है, उन्हें 10 जनवरी तक पुरानी दर पर ही गैस सिलेंडर दिया जाएगा।

विज्ञापन


शुक्रवार को डीएम को संबोधित सामूहिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को उपभोक्ताओं ने सौंपा। इसमें कहा गया कि गैस एजेंसी ने दिसंबर माह में दी गई गैस पर्ची पर आपूर्ति नहीं की। अब इन पर्चियों को निरस्त करके बढ़ी दरों (763 रुपये) वाली पर्ची दी जा रही है। बड़ी संख्या में उपभोक्ता दिसंबर माह की गैस से वंचित हो जाएंगे।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि होम डिलीवरी भी लगभग बंद है। यह बेईमानी है। कनेक्शनधारकों ने इसकी निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई करने और दिसंबर माह की पर्चियों पर गैस दिलाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में अधिवक्ता संतोष कुमार द्विवेदी, कृष्णदत्त तिवारी, केके पांडेय, राजेश कुमार शुक्ल, मनीष कुमार, राकेश कुमार गुप्ता, गोविंद प्रसाद आदि शामिल रहे। उपभोक्ताओं ने कहा है कि शनिवार को वह जिलाधिकारी से मिलकर भी यह शिकायत करेंगे। ज्ञापन लेकर सिटी मजिस्ट्रेट केएस पांडेय ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।


दूसरी ओर पर्ची कैंसिल करने के सवाल पर गैस एजेंसी संचालक रामेंद्र शर्मा का कहना है कि यह पता नहीं चल पा रहा कि किस गैस कनेक्शन धारक का नाम, नंबर बैंक में फीड हो गया है। अगर बैंक और गैस एजेंसी में नंबर फीड हो गया है तो ऐसे उपभोक्ता को 763 रुपये का सिलेंडर अब मिलेगा। सब्सिडी खाते में जाएगी। अलबत्ता जिनकी बैंक में फीडिंग नहीं हो सकी है, उन्हें 10 जनवरी तक पुरानी दर 440 रुपये में ही सिलेंडर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed