फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Six SPs arrested in ruckus at the counting site

मतगणना स्थल पर बवाल में छह सपाई गिरफ्तार

Sun, 24 Apr 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Six SPs arrested in ruckus at the counting site
Six SPs arrested in ruckus at the counting site - फोटो : BANDA
बांदा। नौ मार्च को मतगणना स्थल मंडी समिति गेट पर पुलिस और सपाइयों में हुई झड़प में पुलिस द्वारा नामित 28 लोगों की धरपकड़ शुरू हो गई है। रविवार को पुलिस ने छह सपाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने पहली एफआईआर में 30-40 अज्ञात दर्ज किए थे। अब उन्हें तफ्तीश में उजागर किया जा रहा है। इनमें पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति भी हैं।
विज्ञापन

मंडी समिति में बनाए गए ईवीएम डार्क रूम पर नजर रखने के लिए गेट पर सपाइयों का जमावड़ा था। मतगणना की पूर्व संध्या पर नौ मार्च को एडीएम की कार मंडी समिति के अंदर दाखिल हुई तो सपाइयों ने हंगामा कर दिया। पुलिस और सपाइयों के बीच जमकर झड़प हुई। पुलिस ने सपाइयों को दौड़ाकर पीटा।
विज्ञापन

इसी बीच बलखंडी नाका चौकी प्रभारी राजनारायण नायक के सिर पर चोट आई और खून निकल गया। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा, क्षेत्राधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे। उसी रात कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत ने आठ नामजद और 30-40 अज्ञात के विरुद्ध क्रिमिनल ला सहित छह से ज्यादा संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अज्ञात दर्ज लोगों में पुलिस ने विवेचना में पहचान करते हुए 28 लोगों को हाल ही में नामजद किया है। साथ ही सभी आरोपियों पर लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की धारा भी जोड़ दी। शनिवार की शाम पुलिस ने विवेचना में उजागर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उन्हें एसीजेएम गरिमा सिंह के समक्ष पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। इसके पूर्व चार आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।

गिरफ्तार किए गए सपाई
संजय सिंह उर्फ जयपाल, जवाहर नगर, सुल्तान, मर्दन नाका, आमिर खां, छावनी. लालमन यादव, मनीपुर, जावेद उर्फ सोमू, सादीमदनपुर और पुत्तन सिंह उर्फ उत्तम भदवारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed