फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Six sick after eating filariasis medicine

फाइलेरिया की दवा खाकर छह बीमार

Mon, 17 Feb 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Six sick after eating filariasis medicine
फबांदा। फाइलेरिया की दवा खिलाए जाने के अभियान के पहले ही दिन शहर की कांशीराम कालोनी (हरदौली) में कई लोगों की हालत बिगड़ गई। इनमें महिला और बच्चे शामिल हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की तबियत ज्यादा गंभीर है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा है कि किसी भी मरीज को कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन

सोमवार को अभियान के पहले दिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित राष्ट्रीय फाइलेरिया कार्यक्रम की टीम ने कालोनी में जाकर दोपहर को कालोनीवासियों को फाइलेरिया की दवा खिलाई। इसे खाने के बाद असलान अहमद (11), काशिफ (8), सिद्दीका (5), चुनुबादी (37), शांति (40) और सोनू (36) की हालत बिगड़ गई। घबराए परिजन और कालोनी के अन्य लोग उन्हें ई-रिक्शा से जिला अस्पताल लाए।
विज्ञापन

खबर पाकर सीएमओ डा.संतोष कुमार भी पहुंच गए। उन्होंने इन सभी को देखा और उन्हें दवाएं दिलाईं। यहां उन्होंने मीडिया को बताया कि घर-घर जाकर एलबेंडाजॉल और डीसी दवा खिलाई जा रही है। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। उन्होंने खुद देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को पेट के कीड़े खत्म करने के लिए एलबेंडाजॉल खिलाई गई है। इसमें हल्की सी पेट में जलन की बात बताई गई है। सीएमओ ने कहा कि संभवत: खाली पेट दवा खाने से ऐसा हुआ हो। उन्होंने कहा कि सभी मरीज नार्मल हैं। घबराने की बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed