{"_id":"69556ffb6ccfd2e90a0f3f34","slug":"six-schools-selected-for-cleanliness-award-banda-news-c-212-1-bnd1018-138286-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: स्वच्छता पुरस्कार के लिए छह विद्यालय चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: स्वच्छता पुरस्कार के लिए छह विद्यालय चयनित
विज्ञापन
फोटो- 01 यूपीएस कंपोजिट विद्यालय कनवारा। फाइल फोटो
- ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों का रहा दबदबा, बेसिक के चार व माध्यमिक के दो विद्यालय सूची में शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। जनपद में स्वच्छता और हरियाली के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छह विद्यालयों का चयन स्वच्छता विद्यालय पुरस्कार के लिए किया गया है। जिला स्तरीय समिति की संस्तुति के बाद चयन प्रक्रिया संपन्न हो गई है। इन चयनित विद्यालयों को सम्मानित करने के लिए शीघ्र ही एक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
चयनित विद्यालयों में बेसिक शिक्षा विभाग के चार और माध्यमिक शिक्षा के दो विद्यालय शामिल हैं। जिले में बेसिक शिक्षा के अंतर्गत लगभग 1725 और माध्यमिक बोर्ड से संचालित 175 विद्यालय हैं। सभी विद्यालयों को स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग पोर्टल पर स्वमूल्यांकन के लिए आमंत्रित किया गया था। स्वमूल्यांकन के आधार पर चार व पांच स्टार प्राप्त करने वाले विद्यालयों का भौतिक सत्यापन किया गया। इस प्रक्रिया के उपरांत स्वच्छता, हरियाली और प्रबंधन के मानकों पर सर्वश्रेष्ठ पाए गए छह विद्यालयों का अंतिम रूप से चयन किया गया।
सर्वश्रेष्ठ विद्यालय और मूल्यांकन मानक
चयन सूची में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बड़ोखर ने 95 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट कनवारा और तृतीय स्थान पर पीएम श्री विद्यालय चौकी पुरवा, जसपुरा रहा। ये तीनों विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र से हैं। चौथे स्थान पर उच्च प्राथमिक विद्यालय बलखंडीनाका का चयन हुआ। माध्यमिक शिक्षा वर्ग से राजकीय इंटर कॉलेज बबेरू और सेंट जेवियर्स स्कूल, बांदा को चुना गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामव्यक्त तिवारी ने बताया कि बेसिक शिक्षा से चयनित चार विद्यालयों में तीन ग्रामीण और एक नगर क्षेत्र से है।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि माध्यमिक स्तर से दो विद्यालयों का चयन हुआ है। मूल्यांकन 60 मानकों पर आधारित था, जिनमें जल व्यवस्था, शौचालय, हाथ धुलाई, संचालन एवं क्षमता निर्माण तथा मिशन लाइफ के अनुरूप हरित पहल जैसे घटक शामिल थे। इस प्रक्रिया में 1307 विद्यालयों ने आवेदन किया, जिनमें से 523 विद्यालयों ने चार व पांच स्टार रेटिंग प्राप्त की। भौतिक सत्यापन रिपोर्ट के परीक्षण के बाद सर्वाधिक उत्कृष्ट विद्यालयों का चयन किया गया।