फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Six people died in auto collision with a roadways bus

रोडवेज बस की टक्कर से ऑटो सवार छह लोगों की मौत

Thu, 03 Dec 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Six people died in auto collision with a roadways bus
बांदा : घायल आशा बहू सुमित्रा का प्राथमिक उपचार करते अस्पताल कर्मी। - फोटो : BANDA
बांदा। शहर से सवारियों को लेकर जा रहे तिपहिया ऑटो (आपे) को सामने से आ रही रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी। इससे ऑटो में सवार 6 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। आशा बहू और तीन वर्षीय बालिका सहित तीन घायल हो गए। महिला को कानपुर रेफर किया गया है। देर रात तक जिला अस्पताल में प्रशासन और पुलिस के अफसरों तथा मृतक व घायलों के परिजनों की भीड़ जमा रही। आईजी, डीएम और एसपी भी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

गुरुवार को बांदा से यात्रियों को लेकर पपरेंदा (देहात कोतवाली) गांव जा रहे ऑटो को शाम करीब 7 बजे देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव के पास सामने से कानपुर से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। भीषण टक्कर से ऑटो चकनाचूर हो गया। चालक महिंगाराम तिवारी (32) पुत्र बच्चा, ऑटो में सवार रामाधीन (40) पुत्र रामकुमार वर्मा, लालबहादुर सिंह (35) पुत्र बलवीर, रामगोपाल (40) पुत्र रामधनी वर्मा, लूसन प्रजापति (40) पुत्र मूलचंद्र और बिंदू (25) पुत्र रजवा की तत्काल वहीं मौत हो गई।
विज्ञापन

शव एक-दूसरे में फंस गए। पुलिस ने ऑटो काटकर शव निकाले। ऑटो सवार जमालपुर की आशा कार्यकर्ता सुमित्रा देवी (42) पत्नी हरीनाम यादव, सुरेश (45) पुत्र मुन्ना और तीन वर्षीय बालिका शान्हवी पुत्री लालबहादुर घायल हो गई। शान्हवी हादसे में मारे गए लालबहादुर की पुत्री है। पुलिस ने एंबुलेंस से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। शवों को मर्च्यूरी में रखवा दिया गया। घायलों में सुमित्रा और बालक शमी को कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी मृतक और दोनों रेफर घायल पपरेंदा गांव के रहने वाले हैं। मृतक मजदूर पेशा थे। शहर से मजदूरी करके लौट रहे थे। रोडवेज बस टक्कर मारने के बाद चालक भाग निकला और बांदा रोडवेज डिपो आ गया। तहसीलदार अवधेश कुमार निगम ने बताया कि बस चालक अजय बाबू तिवारी और कंडक्टर अमित सविता बताए गए हैं।

मंडलायुक्त गौरव दयाल, पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायणा, डीएम आनंद कुमार सिंह, एसपी डॉ. एसएस मीणा, सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा सहित पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों के इलाज की तत्काल व्यवस्था कराई।

बांदा : जिला अस्पताल में भर्ती घायल बच्ची।

बांदा : जिला अस्पताल में भर्ती घायल बच्ची।- फोटो : BANDA

बांदा : जिला अस्पताल में आईजी के.सत्यनारायणा, डीएम आनंद कुमार सिंह और एसपी डा.एसएस मीणा आदि।

बांदा : जिला अस्पताल में आईजी के.सत्यनारायणा, डीएम आनंद कुमार सिंह और एसपी डा.एसएस मीणा आदि।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed