{"_id":"65e8b52b6b7d6100380ffd9c","slug":"six-fall-ill-after-eating-food-in-mayan-innocent-child-dies-banda-news-c-212-1-bnd1003-107860-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मायन में खाना खाकर छह बीमार, मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मायन में खाना खाकर छह बीमार, मासूम की मौत
विज्ञापन
बबेरू (बांदा)। शादी समारोह में मायन कार्यक्रम में खाना खाने से एक ही परिवार के छह लोगों की हालत बिगड़ गई। इसमें से पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। अन्य को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के सतन्याव गांव निवासी चेतन के बेटे धनराज की शादी है। मंगलवार की रात मायन का कार्यक्रम चल रहा था। उसमें शामिल होने पारिवारिक रामकरन प्रजापति (36) पत्नी और बच्चों के साथ गए थे। रात में सभी ने खाना खाया। खाना खाकर घर आने पर रात 11 बजे के बाद उल्टी-दस्त शुरू हो गए। रामकरन, पत्नी सुशीला (32), पुत्री अन्नपूर्णा (5), दिव्या (9), नेहा (14), धनराज (12) की हालत खराब हो गई। परिजनों ने पहले घरेलू इलाज किया।
आराम न मिलने पर सभी को सीएचसी ले आया। यहां अन्नपूर्णा ने दम तोड़ दिया। शेष सभी का इलाज किया जा रहा है। परिवार के सदस्यों ने फूड प्वाइजिंग की बात कही है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश ने बताया कि सभी को फूड प्वाइजिंग हुई है।