फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Six billion gift Banda, 18, foundation plans, release 44

बांदा को छह अरब की सौगात, 18 योजनाओं का शिलान्यास, 44 का लोकार्पण

Thu, 12 Mar 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 12 Mar 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Six billion gift Banda, 18, foundation plans, release 44
मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव ने 25.87 करोड़ की 18 योजनाओं के शिलान्यास और 5.86 अरब लागत की 44 योजनाओं के लोकार्पण की रस्म मंच पर इलेक्ट्रानिक बटन दबाकर की। 
विज्ञापन


इन सभी योजनाओं के शिलापट मंच के नीचे सजाए गए थे। इनमें एक काम राजकीय निर्माण निगम और शेष पीडब्ल्यूडी के हैं। लोकार्पण वाली योजनाओं में पैकफेड, यूपीपीसीएल, सीएंडडीएस, जल निगम 16वीं शाखा, पावर कारपोरेशन, पीडब्ल्यूडी आदि शामिल हैं। 
विज्ञापन


इससे पूर्व कार्यक्रम में मंत्री राजेंद्र चौधरी, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आरपी सिंह, डॉ.यदुनाथ सिंह यादव (सिडनी), विधायक विशंभर सिंह यादव, वीर सिंह, गयादीन अनुरागी, दीप नारायण यादव, सपा नेता अमिता वाजपेई, भइयालाल यादव, शिवचरन प्रजापति, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष जागेश्वर यादव, गौरव यादव, निर्भय सिंह मोंटी, विवेक सिंह यादव, पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल, आमिर खान आदि ने मंच पर गुलदस्ते देकर सीएम का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की कुछ खास सौगातें
  • मेडिकल कॉलेज में 6 माह में 300 बेड का अस्पताल शुरू होगा। बाद में इसकी क्षमता बढ़ाकर 500 बेड कर दी जाएगी।
  • अगले शिक्षा सत्र में यहां एमबीबीएस कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। पहले चरण में 100 छात्रों को दाखिला मिलेगा।
  • मेडिकल कॉलेज का निर्माण पूरा होगा। पैसे की कमी आड़े नहीं आएगी।
  • बुंदेलखंड की फसलों को फसलाें को बोनस भी देना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे।
  • बुंदेलखंड के फसलों का सर्वे कराकर किसानों को भरपूर मदद देंगे।
  • बुनकरों के लिए लखनऊ और नोएडा में उनका उत्पादन बेचने को बाजार बनेंगी।
  • 40,000 पुलिस कर्मियों की भर्ती का रिजल्ट जल्द आएगा। इनके अलावा 40,000 पुलिस कर्मी जल्द ही और भर्ती किए जाएंगे।
  • बुंदेलखंड के लिए बड़ी कंपनियों को लाया जाएगा।
  • जिला अधिवक्ता संघ को एक करोड़ रुपये देने की घोषणा।
  • 12 लाभार्थियों को समाजवादी पेंशन। 5 ग्रामीणों को लोहिया ग्रामीण आवास। 5 किसानों को कृषक दुर्घटना बीमा योजना। एक को मछुआ आवास। 4 को मातृत्व लाभ योजना के चेक। एक किसान को ट्रैक्टर वितरण और एक को सोलर पंप वितरण।

हेलीपैड पर हुआ जोरदार स्वागत

बांदा। हेलीपैड पर सीएम का जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान सपा नेताओं के अलावा कमिश्नर पीके सिंह, डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी, डीएम सुरेश कुमार, एसपी राकेश शंकर, एडीएम डीएस पांडेय, प्रमुख सचिव (चिकित्सा शिक्षा) राज प्रताप सिंह, महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा (डीजीएमई) डॉ.वीएन त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

बाद में जनसभा स्थल पर मंच के सामने बनाई गई गैलरी में जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा, शकील अली, बाबूलाल चक्रवर्ती, बाबू सिंह यादव, लालेंद्र धुरिया, रामधनी यादव, अमित सेठ भोलू, प्रदीप यादव, सौरभ यादव, गुलाब खां, अफजल अली, बीपी यादव, उमेश यादव, सत्यनारायण पटेल, पीयूष गुप्ता, भूपत यादव, मौलाना अब्दुल गनी, मोहम्मद नईम खां शामिल रहे। 


एक घंटा लेट आए, 70 मिनट में निपटाया
बांदा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव निर्धारित समय से ठीक एक घंटा देरी से आए। उनका हेलीकाप्टर मेडिकल कॉलेज कैंपस में बनाए गए हेलीपैड पर ठीक 4:45 बजे उतरा।

मेडिकल कॉलेज ओपीडी का फीता काटकर उद्घाटन और कुछ मिनट भ्रमण कर जायजा लेने के बाद वह 4:55 पर मंच पर आ गए। 5:12 पर भाषण शुरू किया और 5:32 पर खत्म कर दिया। 5:55 बजे हेलीकाप्टर पर लखनऊ कूच कर गए। 


‘निषाद हार गए, अपने ही चेले से’
बांदा। विधान सभा चुनाव में बांदा जनपद में सपा को मात्र एक सीट मिलने का मलाल मुख्यमंत्री छिपा नहीं सके। उनकी यह टीस भाषण में उभर आई। उन्हें इस बात का भी अफसोस नजर आया कि उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता विशंभर प्रसाद निषाद को उनके ही ‘चेले’ ने ही हरा दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा- ‘बांदा ने हमें पूरी सीटें नहीं दीं। सिर्फ एक सीट पर विशंभर ही जीते। निषाद हार गए। अपने ही चेले से। लेकिन हमने उन्हें राज्यसभा में पहुंचा दिया’। गौरतलब है कि तिंदवारी विधान सभा क्षेत्र में विशंभर प्रसाद निषाद कांग्रेस के दलजीत सिंह से चुनाव हारे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed