{"_id":"64069acf88422704f507f396","slug":"sivanandan-became-the-president-the-general-secretary-has-not-been-decided-banda-news-c-12-1-112438-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: अध्यक्ष बने शिवनंदन, महासचिव का नहीं हुआ फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: अध्यक्ष बने शिवनंदन, महासचिव का नहीं हुआ फैसला
विज्ञापन
अतर्रा। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष पद पर शिवनंदन यादव को जीत हासिल हुई। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी संतोष सिंह को 59 वोटों से पराजित कर दिया। संतोष को कुल 53 मतों से संतोष करना पड़ा। उधर, महासचिव पद पर दो प्रत्याशियों को बराबर वोट मिलने पर जीत-हार का निर्णय नहीं हो सका। इस पद पर फैसला आम सभा में होगा।
सोमवार को भारी गहमा-गहमी के बीच वोट पड़े। कुल 172 मतदाताओं में 167 मतदाता अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के बाद सबसे दिलचस्प मुकाबला महासचिव पद पर रहा। इसमें प्रत्याशी ब्रजमोहन सिंह यादव व नरेंद्र शुक्ला को 64-64 वोट प्राप्त हुए। अन्य उम्मीदवार राजेंद्र कुमार को 32 व अनपत सैनी को मात्र 5 वोट मिले। दो मत अवैध घोषित हुए। निर्वाचन अधिकारी सूरज वाजपेयी ने बताया कि इस पद पर फैसला आम सभा में लिया जाएगा।
उधर, पुस्तकालय मंत्री पद में 101 मत प्राप्त कर रमेशचंद्र श्रीवास विजयी हुए। उन्होंने सुनील कुमार श्रीवास (63 वोट) को हराया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राममोहन गुप्ता, कनिष्ठ उपाध्यक्ष में विनय कुमार व लखन मिश्रा, कोषाध्यक्ष में राजेश सिंह, संयुक्त सचिव प्रशासन में मंगल सिंह, प्रकाशन पर कुलदीप सिंह, वरिष्ठ सदस्य पद पर संजय कुमार सिंह, ब्रजेश कुमार द्विवेदी, राजललन गर्ग व कनिष्ठ सदस्य पद पर राजाराम प्रजापति, मनीष गर्ग, अरुण कुमार वर्मा निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। चुनाव अधिकारी सूरज बाजपेई, सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोज श्रीवास्तव व सुशील गुप्ता ने चुनाव नतीजों की घोषणा की।
विज्ञापन
उधर, विजयी प्रत्याशियों ने गौरा बाबा धाम मंदिर पहुंचकर माथा टेका और पूजन किया। विजय जुलूस निकाला। इसमें मनोज द्विवेदी, सुशील गुप्ता, कमलेश यादव, ब्रह्मदत्त शुक्ला, राजेश द्विवेदी, चंद्रपाल यादव, अवनीश तिवारी, राजाराम शुक्ला, हरी बाबू आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।