फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sisters pray for long life of brothers by applying Tilak

Banda News: बहनों ने तिलक कर भाइयों के लिए मांगी लंबी उम्र

Thu, 28 Mar 2024 02:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Sisters pray for long life of brothers by applying Tilak
बांदा। जनपद में भाई दूज का पर्व हर्षोल्लास के साथ बुधवार को मनाया गया। बहनों ने सुबह विधि विधान से पूजा-अर्चना की और भाइयों के माथे पर तिलक कर उनकी लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार में रुपये या गिफ्ट देकर उनकी खुशियां बढ़ाईं और जीवन भर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। घर-घर भाईदूज पर उत्साह रहा।
विज्ञापन

होली पर्व के बाद बुधवार को जनपद भर में भैयादूज का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बहने सुबह से स्नान-ध्यान कर नए पोशाक में तैयार हुईं और पूजन का इंतजाम किया। गाय के गोबर से दूज (चांद) बनाकर उसकी विधि विधान से पूजा की। फिर पूजा की थाल सजाकर भाइयों का पूजन किया और तिलक लगाया। मुंह मीठा कराकर उनके लिए लंबी उम्र और खुशहाली की कामना की। भाइयों ने बहनों को उपहार में तरह-तरह की सामग्री दी तो किसी ने रुपये दिए। भाई-बहन के इस पर्व में घर-घर उत्साह देखा गया। भाइयों ने बहनों की जीवन पर रक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन

शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी भाई दूज की पूजा हुई। अतर्रा, नरैनी, बबेरू, मटौध आदि क्षेत्रों में बहन से तिलक कराने के लिए भाई दूर-दराज से पहुंचे। जहां भाई नहीं पहुंच सके, वहां बहने खुद पूजन की तैयारी कर उनके घर पहुंची। सुबह से लेकर देर शाम तक भाई दूज की पूजा का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed