फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sister used to talk to a young man online, when brother snatched her mobile, she and her mother committed suicide

Banda News: बहन ऑनलाइन करती थी युवक से बात, भाई ने मोबाइल छीना तो उसने और मां ने दे दी जान

Sat, 07 Jun 2025 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Sister used to talk to a young man online, when brother snatched her mobile, she and her mother committed suicide
रोते बिलखते परिजन।  - फोटो : संवाद
बांदा। भाई ने मोबाइल छीन लिए और युवक से सोशल मीडिया पर बात करने से मना किया तो बहन के साथ मां ने भी रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह दोनों के शव कमरे में एक रस्सी से बने फंदे से लटके मिले।
विज्ञापन


पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बहन ने किसी युवक को ऑनलाइन चार हजार रुपये दिए थे। इसी बात को लेकर रात में भाई ने बहन और मां को फटकारा था। पुलिस ऑनलाइन बात करने और साइबर ठग के चंगुल में फंसने के एंगल से जांच कर रही है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के बिजली खेड़ा मोहल्ला निवासी पूर्व फौजी ननकाई प्रसाद (65) ने बताया कि पत्नी वंदना (45) और बेटी रंजना (20) ने बृहस्पतिवार की रात कमरे के अंदर पंखे के हुक से फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब सात बजे तक दोनों कमरे से बाहर नहीं आईं तो छोटे बेटे रोशन (22) ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खुलने पर खिड़की से अंदर देखा तो मां-बेटी फंदे से लटक रहीं थीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस आई और दोनों के शव को नीचे उतारा।


ननकाई ने बताया कि वंदना उनकी तीसरी पत्नी थीं। पहली और दूसरी पत्नी की मौत के बाद उन्होंने वंदना से शादी की थी। पहली पत्नी से कोई संतान नहीं है। दूसरी पत्नी से एक पुत्र पवन और पुत्री ज्योति (शादीशुदा) हैं। तीसरी पत्नी से भी एक बेटा है और एक बेटी थी। मां-बेटी की आपस में क्या बात हुई, नहीं मालूम है। >;>; फेसबुक पर युवक से चैट करने पर भाई ने तोड़ दिया था मोबाइल : पेज 2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed