फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sister-in-law hanged herself on the day of brother-in-law's wedding

देवर की शादी के दिन भाभी ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 04 Jun 2021 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Sister-in-law hanged herself on the day of brother-in-law's wedding
बांदा। देवर की शादी के दिन शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में भाभी का शव फांसी पर लटकता मिला। घटना से शादी वाले घर में मातम छा गया। मृतका की मां ने पति, सास, देवर व देवरानी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

जसपुरा थाना क्षेत्र के खैरी गांव निवासी रविकरन निषाद की पत्नी सोनी (25) का शव शुक्रवार को दोपहर घर से लगभग एक किलोमीटर दूर खेत में लगे बबूल के पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन

मृतका की मां हमीरपुर के धुंधपुर गांव निवासी मुन्नी देवी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि सोनी की शादी पांच साल पहले हुई थी। उसके चार वर्ष की लड़की है। एक लड़का था जिसकी छह माह पहले मौत हो गई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ससुरालीजन दहेज में एक लाख रुपये व सोने की जंजीर की मांग कर रहे थे। आए दिन बेटी को मारते-पीटते थे। इस बात को लेकर दो माह पहले मृतका मायके चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली जून को पति यह कहकर उसे ले गया कि चार जून को छोटे भाई की शादी है। बृहस्पतिवार की रात पति ने घर आकर बताया कि उसकी बेटी घर से कहीं चली गई है। दामाद की सूचना पर अपने बेटे के साथ वह बेटी की ससुराल पहुंची और खोजबीन की तो पुत्री का गांव के बाहर पेड़ में शव लटकता मिला।

उसने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मां की तहरीर पर पुलिस ने पति, देवर, सास, देवरानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, मृतका के चचेरे जेठ का कहना है कि मृतका का चाल चलन ठीक नहीं था। अक्सर रात में घर से चली जाती थी। इस तरह की हरकतों से मना करने पर जान देने की धमकी देती थी। शिकायत करने पर मां भी कुछ नहीं कहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed