फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sir! I am helpless with my hands and legs and am wandering for my pension.

Banda News: साहब! हाथ पैरों से असहाय हूं पेंशन को भटक रहा

Sat, 15 Feb 2025 09:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 09:04 PM IST
विज्ञापन
Sir! I am helpless with my hands and legs and am wandering for my pension.
बांदा। साहब! हाथ पैरों से असहाय हूं। पेंशन के लिए भटक रहा हूं, लेकिन अफसर नहीं सुन रहे हैं। सदर तहसील दिवस में फरियादी की यह बात सुनते ही जिलाधिकारी साहिबा जे. रीभा की तेवरी चढ़ गई। बोलीं, अधिकारी कान खोलकर सुन लें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। पेंशन हो या आवास अथवा अन्य योजनाएं पात्रों को प्राथमिकता के साथ इसका लाभ मिलें।
विज्ञापन

छेहरांव व ग्राम पल्हरी के व्यक्तियों ने कहा कि खतौनी में नाम गलत होने से उन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। डीएम ने उप जिलाधिकारी सदर को नाम शुद्धीकरण के निर्देश दिए। एक महिला ने कहा कि आवास के लिए एक साल से भटक रही हूं लेकिन पात्रता के बाद भी आवास नहीं मिल रहा है। डीएम ने परियोजना अधिकारी डूडा को आवास दिलाने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में पांच मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, उप जिलाधिकारी सदर अमित शुक्ला, डीएफओ अरविंद कुमार, जिला विकास अधिकारी, पीडी डीआरडीए, तहसीलदार सदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed