फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Simuni and wrestlers in Mrka shown screw

सिमौनी व मरका में पहलवानों ने दिखाए दांव पेच

Fri, 15 Jan 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 15 Jan 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Simuni and wrestlers in Mrka shown screw

बबेरू/मरका। मकर संक्रांति पर क्षेत्र के सिमौनी व

विज्ञापन
मरका गांव में आयोजित दंगलों में मशहूर पहलवानों ने कुश्ती के दांवपेच दिखाए। विजेताओं को ईनाम व शील्ड दी गई।

सिमौनी गांव के राजघाट दंगल मैदान में खिताबी कुश्ती शौकत (मेरठ) व बुंदेलखंड केसरी चरन (जालौन) के बीच हुई। इसमें हारजीत का फैसला नहीं हुआ।

महेश (गोधनी) ने विनोद (जरर), रामफल (मझीवां) ने राजू बाबा (गोधनी) और रामविलास (पड़री) ने मान सिंह (देवरथा) हराया। लाला (मेरठ), सर्वेश (दिल्ली), महेश (केवटरा), अमर (कौहारा), स्वयंबर (बाकल), शिवचरन (पड़री) व राजेश (खत्री पहाड़) की कुश्ती बराबरी पर छूटी।

उधर, मरका के हनुमान दंगल में नाथूराम यादव ने कुश्ती की शुरूआत कराई। राजेश (मरका) व नवाब (दिल्ली) के बीच खिताबी कुश्ती बराबरी पर छूटी।

कृष्ण गोपाल (गोकन) ने बहादुर (फिरोजाबाद), राम सिंह (जौनपुर) ने गनेश (भदोही), सूरजराम (बरेली) ने गंगाराम (बैरफ), बबलू (एटा) ने रावेंद्र (बनारस) और उदयभान (मऊ टिटिहरा) ने उदयभान (कौशांबी), धुन्नी (मरका) ने वीरभान (खागा), बउवा (खमरखा) ने हरी (बांदा), आशीष (मरका) ने अभिषेक (पहाड़ी), राजू (टिटिहरा) ने अनुज सोनी (दिल्ली), रंगारंग (एटा) ने संजय (अलीगढ़) व राकी (दिल्ली) ने मोंटू (हरियाणा) को हराया।

उधर, दंगल प्रतियोगिता के दूसरे दिन उदय (गुरेह) को छोटे (मुंगूस) ने हराया। संतोष (अलीगढ़) ने विजय (मवई) को पटखनी दी। सबसे बड़ी ईनामी कुश्ती में कोलकाता के पहलवान अनिल को  बिना लड़े ही विजय मिल गई।

उससे किसी पहलवान ने हाथ नहीं मिलाया। रेफरी जगदीश पहलवान व भूपेंद्र तिवारी और कमेंट्रेटर भानु प्रताप तिवारी रहे। संयोजक इंद्र स्वरूप ब्रहमचारी ने विजेता को 5 हजार और उप विजेता को 2 हजार रुपये ईनाम तथा शील्ड सौंपा।

भरतशरण तिवारी, देवशरण तिवारी, दयाशंकर तिवारी फौजी, देवनारायण तिवारी, चुन्नीलाल उर्फ मैनेजर तिवारी, धीरेंद्र सिंह दिन्नू व्यवस्था में रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed