फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sick cattle treated, condition of 12 still critical

Banda News: बीमार मवेशियों का किया इलाज, 12 की हालत अभी भी गंभीर

Tue, 05 Nov 2024 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Sick cattle treated, condition of 12 still critical
अतर्रा। नगर पालिका से संचालित गोशाला में मंगलवार को पशु चिकित्साधिकारी टीम के साथ पहुंचे और बीमार पड़े पशुओं का इलाज किया। वहीं, नगर पालिका से भी कर्मचारी पहुंचे और गोशाला में संरक्षित गोवंशियों के चारा-भूसा का इंतजाम कराया।
विज्ञापन

कस्बा में संचालित गोशाला में सोमवार को सीडीओ ने निरीक्षण किया था। अमर उजाला ने उनके निरीक्षण में मिली खामियों को उजागर किया। गोशाला में चारा-भूसा आदि का इंतजाम न होने के कारण आठ मवेशी मरणासन्न हालत में मिले थे। खबर प्रकाशित होने के बाद मंगलवार को उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एनके गुप्ता दो कर्मचारी अंकित शुक्ला व एक अन्य के साथ गोशाला में पहुंच गए। मरणासन्न मवेशियों का इलाज शुरू किया, जबकि नगर पालिका लिपिक व कान्हा व गोशाला प्रभारी संतोष निगम भी पहुंचे और ठेकेदार के माध्यम से चारा-भूसा का इंतजाम कराया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले नौ महीनों से भरण-पोषण का पैसा नहीं आया है। फंड न मिलने के कारण गोशाला में भूसा, चूनी, चोकर, गुड़, नमक जैसी आवश्यक चीजें नहीं आ पा रही हैं। उन्होंने कहा कि ठेकेदार के माध्यम से किसी तरह से व्यवस्था चल रही है। गोशाला में जगह-जगह गोबर के ढेर लगे हुए हैं, जिनकी नीलामी कराने की बात गौशाला प्रभारी ने कही। कान्हा गोशाला में कुल 230 मवेशी हैं और इनकी देखभाल के लिए तीन शिफ्टों में 14 कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतोष निगम ने पशु चिकित्साधिकारी पर नियमित गोशाला न आने तथा मवेशियों को ताकत के इंजेक्शन और पाउडर न देने का आरोप लगाया है। वहीं पशु चिकित्साधिकारी का कहना है कि मवेशी भूख से बेहाल हो रहे हैं। 12 मवेशी ऐसी हालत में पहुंच गए हैं कि उनकी जान बचाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed