फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Shopkeeper reaches home after consuming poison from market, dies

बाजार से जहर खाकर घर पहुंचा दुकानदार, मौत

Fri, 27 Nov 2020 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper reaches home after consuming poison from market, dies
बबेरू। जहर खाकर किराना के युवा दुकानदार ने जान दे दी। परिजन वजह नहीं बता सके। अन्य घटनाओं में मां की डांट से क्षुब्ध किशोरी और गृह कलह में युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव में शैलेंद्र (22) पुत्र शिवचरण गुरुवार को शाम दुकान का सामान खरीदने यहां बाजार आया था। वहां से लौटते समय रास्ते में कहीं जहर खा लिया और घर पहुंचकर परिजनों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

घर के लोग उसे तत्काल सीएचसी लाए। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात यहां मौत हो गई। मृतक अविवाहित था और दो भाइयों में बड़ा था। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के चाचा रविकरन ने बताया कि घटना की वजह नहीं पता चल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कोतवाली क्षेत्र के श्रृंगार थोक में पिंकी (16) पुत्री चंद्रपाल ने गुरुवार की रात घर में जहर खा लिया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। परिजनों ने बताया कि किसी बात पर मां ने उसे डांट दिया था।
क्षुब्ध होकर घटना कर ली। एक अन्य घटना में सिमौनी (बबेरू) गांव में रेनू (18) पुत्री मुन्ना ने शुक्रवार को सुबह जहर खा लिया। घटना की वजह गृह कलह बताई जा रही है। हालत गंभीर होने पर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
किसान की पत्नी फांसी पर झूली
खत्री पहाड़। गिरवां थाना क्षेत्र के जरर गांव के मजरा छनिया पुरवा में पतुवा देवी (32) पत्नी मूलचंद्र ने गुरुवार की रात कमरे में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

किसान पति मूलचंद्र ने बताया कि वह रात में घर के दरवाजे खड़े ट्रैक्टर के पास सोने चला गया था। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर वह कमरे में गया तो पतुवा फंदे पर लटक रही थी। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं कर सका। मृतका के मायके महुआ डाड़ी कालिंजर (मध्य प्रदेश) को सूचना दी है। अकबरपुर पुलिस चौकी प्रभारी संतलाल का कहना है कि परिजन वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed