{"_id":"6625608e58f253c41207a444","slug":"shopkeeper-dies-due-to-car-collision-banda-news-c-212-1-bnd1003-109606-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: कार की टक्कर से दुकानदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: कार की टक्कर से दुकानदार की मौत
विज्ञापन
नरैनी। चाय की गुमटी बंद कर गांव जाते समय शनिवार की रात साइकिल सवार को सामने से आई कार ने टक्कर मार दी। इससे साइकिल सवार उछलकर दूर खेतों में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में युवक को मृत घोषित कर दिया।
गिरवां थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी रोहित मिश्रा (24) गिरवां कस्बे में चाय की गुमटी खोले था। वह साइकिल से गांव आता-जाता था। शनिवार की रात को दुकान बंद करने के बाद साइकिल से घर जा रहा था। सुखारी पुरवा के पास सामने से आई कार ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। रोहित उछलकर खेतों में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से निकले ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस रोहित को लेकर सीएचसी नरैनी पहुंची। वहां डॉक्टर ने रोहित को मृत घोषित कर दिया।
पड़ोसी इच्छाराम ने बताया कि दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई गोपी वापी (गुजरात) में रहकर काम करता है। मां रमा और पिता राममूरत मिश्रा किसानी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। जून में रोहित मिश्रा की शादी होने वाली थी। गिरवां थाना इंस्पेक्टर राकेश तिवारी ने बताया कि कार चालक मौके से भाग निकला है। उसकी तलाश की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।