फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Shiva gang attack shepherds

फिर चरवाहों पर टूटा शिवा गैंग का कहर

Tue, 19 Jan 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा। Updated Tue, 19 Jan 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
बदौसा। चित्रकूट के पाठा और मध्य प्रदेश की सरहद से जुड़े गांवों में ताबड़तोड़ वारदातें अंजाम दे रहे नवोदित दस्यु शिवा ने 24 घंटे के अंदर ही एक और कारनामा अंजाम देते हुए तीन ग्रामीणों को जंगल में पीटा। उनसे पैसे की मांग की। एक चरवाहे की बंदूक की बटोें से पिटाई कर सिर फोड़ दिया। सहमे ग्रामीणों ने पुलिस को कोई खबर नहीं दी है।
विज्ञापन

शिवा गैंग आए दिन घटनाएं कर रहा है।

रविवार को फतेहगंज थाना क्षेत्र के गोबरी गांव में आदिवासी किसान मुश्तरी और उसके पुत्र को पीटने के बाद एक लाख रुपये मांगे थे। बमुश्किल उसे रिहा किया था। इसके अगले ही दिन सोमवार को दस्यु गिरोह ने फतेहगंज थाना क्षेत्र के ही गांव सुंदर पुरवा (कुरुहूं) में धावा बोलकर कटरिया पहाड़ के नीचे बाघवन नामक जंगल में भेड़ चरा रहे रजवा (52) पुत्र झगड़ू को डंडों सेे जमकर पीटा। उसे कान पकड़कर मुर्गा झुका दिया। इस शर्त पर छोड़ा कि भेड़ बेंचकर 50 हजार रुपये दस्यु गिरोह को दे। रजवा के असमर्थता जताने पर डकैतों ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


उधर, कुरुहूं गांव के जरकदा पुरवा निवासी सुभाष यादव (16) पुत्र भगवानदास और मनोज (22) पुत्र भाऊराम लकड़ी लेने के लिए जंगल जा रहे थे। आधा दर्जन बदमाशों ने उन्हें पहाड़ के नीचे रोककर पीटा और कभी भी इस जंगल मेें न आने की चेतावनी दी। इन दोनों युवकों को भी मामूली चोटें आई हैं। रजवा सहित यह तीनों घायल दहशत से कहीं इलाज कराने नहीं गए। देशी जड़ी बूटियों से अपना इलाज कर रहे हैं। उधर, फतेहगंज थानाध्यक्ष घनश्याम पांडेय ने कहा कि उनको घटना के बारे में जानकारी नहीं है। उनका कहना है कि किसी ने कोई शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदिवासी को पीटने की रिपोर्ट दर्ज
बदौसा। फतेहगंज थानातंर्गत गोबरी गांव में रविवार को दोपहर दस्यु सरगना शिवा गैंग द्वारा आदिवासी किसान मुश्तरी और उसके पुत्र की पिटाई तथा एक लाख रुपये फिरौती मांगने के मामले में पहले घटना से इनकार करती रही पुलिस ने अंतत: रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कांबिंग लगातार की जा रही है। किसी भी गिरोह को यहां फटकने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed