फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Shiv devotees flocked to Shiva temples, one lakh Shivlings were built

Banda News: शिवालयों में उमड़े शिवभक्त, एक लाख शिवलिंगों का निर्माण

Tue, 30 Jul 2024 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Shiv devotees flocked to Shiva temples, one lakh Shivlings were built
बांदा। सावन के दूसरे सोमवार को भोर पहर से ही श्रद्धालु शहर के बामदेवेश्वर पर्वत में शिव दर्शन और अभिषेक के पहुंचे। श्रद्धालु पर्वत के नीचे से लेकर ऊपर तक कतार में खड़े रहे।
विज्ञापन


सावन के दूसरे सोमवार को शहर के बामदेवेश्वर पर्वत पर विराजमान भगवान शिव का लाखों श्रद्धालुओं ने दर्शन और अभिषेक किया। भोर से ही श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया था। मंदिर परिसर में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स तैनात रही। मंदिर के अंदर सुरेश, प्रकाश, नीरज,पवन,पुत्तन तिवारी, सचिन, रिंकू, प्रमोद तिवारी आदि ने भक्तों को शिवदर्शन कराए। इधर, महेश्वरी देवी आरती मंडल की ओर से सोमवार को मंदिर परिसर में 111001 लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कराया गया।
विज्ञापन

शिवलिंगों का जल, दूध, दही व पंचामृत से अभिषेक हुआ। मंदिर के मुख्य पुजारी शिल्लू अवस्थी ने बताया कि मंदिर प्रांगण में प्रतिवर्ष सवा लाख पार्थिव शिव लिंग का निर्माण कराया जाता है। अबकी बार रुद्र यज्ञ भी किया जा रहा है। भगवान शिव पार्वती झांकियां, हनुमान लीला राधाकृष्ण मंचन कार्यक्रम का शाम को आयोजन होगा। मंगलवार दोपहर शिवलिंगों को केन नदी में विसर्जित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed