{"_id":"647e2ea5cdcc37dcd50c4f34","slug":"shepherd-hanged-himself-from-acacia-tree-banda-news-c-12-1-271111-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: चरवाहे ने बबूल के पेड़ से फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: चरवाहे ने बबूल के पेड़ से फंदा लगाकर दी जान
Tue, 06 Jun 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 06 Jun 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
बांदा। खेत की मेड़ में लगे बबूल के पेड़ से चरवाहे ने फंदा लगाकर जान दे दी। वह सोमवार को सुबह 9 बजे के करीब भैंस चराने निकला था। दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब उसने घटना को अंजाम दिया। परिजन कारण नहीं बता पा रहे हैं।
जसपुरा थाना क्षेत्र के बजरंगी डेरा निवासी चुन्नू (25) का शव घर से करीब 700 मीटर दूर स्थित खेत में पेड़ से गमछे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर शाम चार बजे पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जसपुरा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राकेश कुमार सरोज ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी का मामला है। परिजन कारण नहीं बता पा रहे हैं। मृतक दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई बाहर रहकर मजदूरी करता है। घर में पत्नी है।