फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   She was abducted by the gang rape Dbangon

युवती को अगवा कर दबंगों ने किया गैंगरेप

Tue, 10 Jan 2017 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला बांदा Updated Tue, 10 Jan 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
She was abducted by the gang rape Dbangon
प्र‌तिकात्मक

दबंग युवकों ने युवती का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद युवती का मेडिकल परीक्षण कराया। सभी आरोपी फरार हैं। मध्य प्रदेश के सतना निवासी 18 वर्षीय युवती अपने ननिहाल बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव आई थी। पांच जनवरी को तड़के वह घर से कुछ दूर हैंडपंप पानी भरने गई थी। तभी लोडर सवार चार युवकों ने उसे अगवा कर लिया। आरोप है कि युवक लोडर में ही उसके साथ सामूहिक दुराचार किए। जान से मारने की धमकी देकर उसे अतर्रा रेलवे स्टेशन से ट्रेन पर झांसी ले गए।

विज्ञापन


झांसी में आरपीएफ सिपाहियों को देख उसने शोर मचाया। इस पर युवक भागने लगे। आरोप है कि आरपीएफ सिपाही ने एक युवक को धर दबोचा, लेकिन बाद में छोड़ दिया। इसके बाद आरपीएफ ने फोन पर घटना की सूचना युवती के घर वालों को दी। परिजन झांसी गए और उसे लेकर घर आए। छह जनवरी को वह परिजनों के साथ बिसंडा थाने पहुंची। मामले की शिकायत की। पहले तो उसे ओरन चौकी और बिसंडा थाने के चक्कर लगवाए गए।
विज्ञापन


एसपी से शिकायत करने की बात कहने पर सोमवार को बिसंडा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया। इसमें चौसड़ गांव के तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने मंगलवार को जिला महिला अस्पताल में युवती का मेडिकल कराया। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed