फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Shared collection released in the courtyard of nature

साझा संग्रह प्रकृति के आंगन में का विमोचन

Tue, 06 Sep 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Shared collection released in the courtyard of nature
5बीएनडीपी23- साझा संग्रह के लोकार्पण मौके पर मौजूद साहित्यकार - फोटो : BANDA
बांदा। शैक्षिक संवाद मंच की प्रकाशन योजना अंतर्गत प्रकाशित बेसिक शिक्षा से जुड़े 104 शिक्षक-शिक्षिकाओं की प्रकृति विषयक विविध कविताओं एवं लेखों से सुसज्जित साझा संग्रह ‘प्रकृति के आंगन में’ का विमोचन हुआ।
विज्ञापन

नटराज संगीत महाविद्यालय के सभागार में साहित्यकार, समाजसेवी एवं शिक्षाविद् विभूतियों द्वारा कार्यक्रम में किया गया। जिसमें जालौन, बांदा, महोबा और चित्रकूट के रचनाकारों सहित नगर से आये शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ललित ने कहा कि प्रकृति के आंगन में पुस्तक पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में एक सार्थक पहल है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि समाजसेवी गोपाल भाई ने कहा कि समाज को बदलने का काम साहित्य और रचनाधर्मियों द्वारा ही होता है। विशिष्ट अतिथि प्राचार्य बाबूलाल दीक्षित ने कहा कि सभी रचनाकार शब्द के आराधक साधक हैं, अक्षर ब्रह्म के उपासक हैं। विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर दीपाली गुप्ता ने कोरोना संकट ने प्रकृति के महत्व से परिचित कराया। कथाकार छाया सिंह ने मानव के स्वार्थ, लालच एवं लोभ के कारण हो रहे प्रकृति के विनाश को रोकने की बात करते हुए अपनी कविता पढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed