{"_id":"57acb9a64f1c1bce75ee4adf","slug":"shaming-the-centers-returned-pregnant","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मसार होकर केंद्रों से लौट आईं गर्भवती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मसार होकर केंद्रों से लौट आईं गर्भवती
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 11 Aug 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
पूजा, पार्वती और राजकुमारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेंदाघाट। हौसला योजना 50 फीसदी गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों का पेट नहीं भर पा रही। इसका ताजा उदाहरण तिंदवारी ब्लाक है। यहां 56 ग्राम पंचायतों में 175 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इनमें 2,303 गर्भवती महिलाएं हैं। इनमें मात्र 1,089 गर्भवती महिलाओं को भोजन का बजट दिया गया है। बुधवार को योजना के उद्घाटन के दिन बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं को शर्र्मिंदा होकर बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
छापर गांव की पूजावती तीन माह की गर्भवती है। उसे गांव के प्राथमिक विद्यालय में बुलाया गया था। सूची में नाम था। लेकिन ऐन मौके पर यह कहकर वापस कर दिया गया कि जितनों को भोजन है, महिलाएं उससे अधिक आ गईं हैं।
विज्ञापन
इसी तरह बेंदा मजरा की आठ माह की गर्भवती पार्वती का कहना था कि उसे यह भी नहीं बताया गया कि उसका आंगनबाड़ी केंद्र कौन सा है। ऐसे में हौसला योजना क्या जाने ? इसी तरह पंडितों का डेरा की रहने वाली सात माह की गर्भवती पार्वती देवी कई आंगनबाड़ी केंद्रों से भटक कर मायूस लौट आई।
विज्ञापन
उसे कहीं भोजन नहीं मिला। उसका किसी भी आंगनबाड़ी केंद्र में नाम नहीं था। उधर, ग्राम प्रधान बेंदा हेमलता सिंह अपनी ग्राम पंचायतों के सभी सातों आंगनबाड़ी केंद्र 107 महिलाओं को खाना खिला रही हैं। जबकि सरकार से उन्हें सिर्फ 55 महिलाओं का बजट मिला है।