फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sexual abuse of a girl for two years on the pretext of marriage

शादी का झांसा देकर दो साल तक युवती का यौन शोषण

Thu, 18 Nov 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Sexual abuse of a girl for two years on the pretext of marriage
बांदा। शादी का झांसा देकर स्वजातीय युवक द्वारा 20 वर्षीय युवती के साथ लगभग दो साल तक यौन शोषण करने के बाद शादी से इनकार कर दिया। पारिवारिक पंचायतों से भी मामला सुलझ नहीं पाया। अब युवती ने शहर कोतवाली में आरोपी युवक के विरुद्ध दुष्कर्म सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी। फिलहाल आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि शहर के अत्रि नगर निवासी युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ लगभग दो साल तक दुष्कर्म किया। इस वर्ष शादी होना था। लेकिन ऐन वक्त पर उसने शादी से मना कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर इंसपेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि अत्रि नगर निवासी सुशील राजपूत के खिलाफ दुष्कर्म सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है। युवती का महिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के हवाले से यह भी बताया कि करीब तीन माह पूर्व दोनों परिवारों के बीच पंचायत हुई थी। लेकिन कोई सुलह नहीं हो सकी। न ही युवक शादी को तैयार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed