फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Seven years imprisonment for husband, mother-in-law, father-in-law and brother-in-law

पति, सास, ससुर और देवर को सात-सात वर्ष की कैद

Thu, 25 Nov 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Seven years imprisonment for husband, mother-in-law, father-in-law and brother-in-law
बांदा। दहेज हत्या के जुर्म में पति, सास-ससुर और देवर को अदालत ने 7-7 साल की सश्रम कैद और 1000-1000 रुपये जुर्माना किया है। अन्य धाराओं में भी जेल और जुर्माना हुआ है। सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

अभियोजन के अनुसार शहर कोतवाली के फूटा कुआं निवासी शिव नारायण गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अपनी बेटी की शादी तिलौसा (कमासिन) निवासी अजय उर्फ जितेंद्र गुप्ता के साथ की थी। शादी के बाद ससुराल वाले 2 लाख रुपये और बाइक की मांग करके ससुराल में प्रताड़ित करते रहे।
विज्ञापन

11 दिसंबर 2016 की रात ससुराल में बेटी की फांसी से मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पति अजय, देवर महेंद्र, ससुर विजय नारायण, सास कुसुमलता गुप्ता के विरुद्ध धारा 498 ए,304 बी और दहेज निषेध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की। आरोपी पति को पुलिस ने जेल भेज दिया। वह जेल में ही है। विवेचना के बाद अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। अभियोजन की ओर से 5 गवाह पेश किए गए। जिला शासकीय अधिवक्ता विजय बहादुर सिंह परिहार और राघवेंद्र सिंह भदौरिया ने अभियोजन की पैरवी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को जनपद न्यायाधीश गजेंद्र कुमार ने इसका फैसला सुनाया। सभी आरोपियों को दोषी पाते हुए धारा 304 बी में 7-7 वर्ष, धारा 498 ए में 2-2 वर्ष की कैद और एक-एक हजार जुर्माने से दंडित किया। जुर्माना न देने पर 15 दिन और जेल में रहना होगा। दहेज अधिनियम में एक-एक वर्ष की कैद और 500-500 रुपये जुर्माना किया। जुर्माना अदा न करने पर एक सप्ताह और जेल में रहना होगा। सभी सजाएं एक साथ चलेंगी। चारों दोषियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed