फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Seven villages will soon get chamacham roads

Banda News: सात गांवों को जल्द मिलेंगी चमाचम सड़कें

Tue, 08 Aug 2023 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 08 Aug 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Seven villages will soon get chamacham roads
नरैनी। क्षेत्र के सात गांवों की सड़क का निर्माण जल्द पूरा कराया जाएगा। साथ ही बागै नदी पुल के निर्माण सहित कई अन्य कार्य भी पूरे किए जाएंगे। मामले में क्षेत्रीय विधायक ने पीडब्ल्यूडी मंत्री से मिलकर उन्हें प्रस्ताव सौंपा है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक ओममणि वर्मा ने बताया कि सात गांवों के लोगों को नई सड़कों की सौगात जल्द ही मिल सकेगी। करीब 7.5 करोड़ की लागत से ये सड़कें बनाई जा रहीं हैं। विधान सभा क्षेत्र में नरैनी अतर्रा मार्ग पर मुनीम धतुरहा के पास से फौजदार के पुरवा तक, पंचमपुर में नहर पटरी से भूरा निषाद के पुरवा तक, पुरैनिया से लालपुर तक, बल्लान में गया प्रसाद दुबे के पुरवा से रज्जू कुशवाहा के पुरवा तक, पियार गांव में रामदीन यादव के पुरवा से कारू बाबा स्थान तक सड़क बनेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा बरियार पुर से बरुआ कालिंजर तक, महुरइया से बरछा डांडिया तक व अतर्रा बिसंडा संपर्क मार्ग से तीन विभिन्न मजरों तक सड़क निर्माण की स्वीकृति कराई, जिनका निर्माण चल रहा है।उन्होंने बताया कि मंत्री जतिन प्रसाद से मिलकर कुइयाकगर-शाहपटन के मध्य रंज नदी व ग्राम तेरा व बागै नदी पर पुल बनवाने की मांग भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग-35 बदौसा से पौहार संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण के लिए मांग की है, यह मांर्ग बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जुड़ता है। इसके साथ ही क्षेत्रीय लोगों के आस्था का प्रतीक गुढ़ा गांव के हनुमान मंदिर से बरछा गांव तक संपर्क मार्ग के नवीनीकरण के कार्य की मांग भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed