फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   seven injured in a accident

सड़क हादसों में सात बाइक सवार घायल

Thu, 25 May 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा Updated Thu, 25 May 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन

बांदा। सड़क हादसों में सात बाइक सवार घायल हो गए। इनमें पिता-पुत्र और भाई-बहन भी शामिल हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोई बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था। पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहा गांव के जगजीत का 35 वर्षीय पुत्र भीखम बुधवार को सुबह अपने हमउम्र बहनोई छोटेलाल (कछगांव, कानपुर) के साथ बाइक पर कालेश्वर जा रहा था। साथ में भीखम का एक वर्षीय पुत्र सुशील भी था। तेजरफ्तार बाइक असंतुलित होकर गिर गई। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। एक अन्य घटना में बिगहना (गिरवां) निवासी कल्लू का 22 वर्षीय पुत्र मुन्ना व 18 वर्षीय पुत्री रानी बुधवार को सुबह बाइक पर अतर्रा से घर आ रहे थे। पत्थर से बाइक उछलने पर दोनों गिरकर घायल हो गए। बीरा (पन्ना, एमपी) की नत्थी (25) पत्नी राजाभइया देवर राजीव के साथ बाइक पर अपने मायके भंवई गांव गई थी। बुधवार को सुबह वापस घर जाते समय जमवारा के पास गिरकर घायल हो गई। इसी तरह गहबरा (छतरपुर) की रामरती (50) पत्नी बब्लू मंगलवार को शाम अपने भाई संजय के साथ बाइक पर मायके पदरखा (छतरपुर) जाते समय मटौंध के नजदीक गिरकर घायल हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed