फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Seven houses burnt due to the spark of the stove

चूल्हे की चिंगारी से सात घर जले

Tue, 05 Apr 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Seven houses burnt due to the spark of the stove
मकानों की आग बुझाते ग्रामीण। - फोटो : BANDA
बांदा। तिंदवारी थाना क्षेत्र के भिड़ौरा गांव में चूल्हे की चिंगारी से फैली आग ने सात घरों को राख कर दिया। भीषण गर्मी और तपिश के बीच आग के लपटों से पूरे गांव में दहशत फैल गई। सातों घरों की गृहस्थी जल गई। ग्रामीणों ने मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया। बाद में फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, आग की शुरूआत राममिलन के घर से हुई। यहां चूल्हे में रह गई आग की चिंगारी ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। आग ने धीरे-धीरे फैलने पर राममिलन के घर के बाद भूरा प्रजापति, संतोष प्रजापति, रामसजीवन प्रजापति, राजबहादुर, श्याम लाल, रामराज आदि के मकान और दुकान आग की लपटों से घिर गए।
विज्ञापन

हैंडपंप और कुओं आदि से पानी ढोकर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को तत्काल सूचना दे दी थी, लेकिन यह तब पहुंची जब आग पर काबू पाया जा चुका था। लाखों रुपये की संपत्ति राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed