{"_id":"66bfc331d9699e407006e474","slug":"seven-friends-drowned-in-ken-river-six-rescued-one-missing-banda-news-c-212-1-bnd1006-114458-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सात दोस्त केन नदी में डूबे, छह को बचाया, एक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सात दोस्त केन नदी में डूबे, छह को बचाया, एक लापता
विज्ञापन
नरैनी। स्वतंत्रता दिवस पर सात दोस्त जलीय दुर्ग रनगढ़ घूमने गए हुए थे। दुर्ग की ओर जाते समय केन नदी की जलधारा पार करते समय डूबने लगे। चरवाहों ने छह युवकों को बाहर निकाल लिया। एक दोस्त केन की गहराइयों में समा गया। मौके पर रेस्क्यू जारी है, लेकिन डूबे युवक का अभी तक पता नहीं चल सका है।
गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव निवासी सूरज (17) पुत्र राजेश कुमार, रज्जन (16) वर्ष पुत्र दादूराम, छोटू (16) पुत्र दिलीप सिंह, रोहित (17) पुत्र ब्रजनंदन, संदीप (18) पुत्र राजेंद्र कुशवाहा, राजू (16) पुत्र विभूति कुमार और साहिल (17) नरैनी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पनगरा गांव के मजरा शिवपुर में स्थित जलीय दुर्ग के नाम से विख्यात रनगढ़ किला भ्रमण करने गए हुए थे। व
हां पर सभी दोस्त दुर्ग के ऊपर विराजमान महादेव प्रतिमा के दर्शन को जाने लगे। सभी को केन नदी के बाहर से निकली जलधारा को पार करना था। जैसे ही सभी दोस्त जलधारा में आगे बढ़े, तेज बहाव होने के कारण संभल नही पाए और जलधारा के साथ ही बहने लगे। चीखने-चिल्लाने पर वहां मौजूद सात चरवाहे दौड़कर मौके पर पहुंचे और नदी में छलांग लगा दी। किसी तरह से चरवाहों ने डूब रहे छह युवकों को पानी से बाहर निकाल लिया, लेकिन सूरज गहरे पानी में समा गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना पनगरा गांव के ग्राम प्रधान जगदीश यादव को दी। प्रधान ने तत्काल कोतवाली प्रभारी सुरेश कुमार सैनी को जानकारी दी। मौके पर पुलिस के साथ ही एसडीएम सत्यप्रकाश, राजस्व कर्मी पहुंच गए। गोताखोरों को बुलाकर नदी में उतारा गया, लेकिन सूरज का पता नहीं चल सका। खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू जारी है।
एसडीआरएफ और पीएसपी रेस्क्यू में जुटी
रनगढ़ दुर्ग के बाहर बह रही केन नदी में बहकर सूरज के लापता हो जाने के बाद रेस्क्यू किया जा रहा है। इलाहाबाद से एसडीआरएफ की टीम के साथ ही धूमनगंज से पीएसी की डी कंपनी के 11-11 सदस्य बुलाए गए हैं। इंसपेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि शुक्रवार की शाम तक चौबीस घंटे गुजर जाने के बावजूद युवक बरामद नहीं हो सका है। रेस्क्यू जारी है।
केन किनारे डटे परिजन और दोस्त
केन नदी में सूरज को खोजने के लिए रेस्क्यू किया जा रहा है। सूरज के परिजनों के साथ ही उसके दोस्त भी मौके पर हैं। एसडीएम के अलावा कोतवाली प्रभारी नरैनी और पुलिस फोर्स भी मौके पर मौजूद है। अपने बेटे के जिंदा बरामद होने की उम्मीद तो परिजन खो चुके हैं, लेकिन आसरा तब तक है, जब तक सूरज बरामद नहीं हो जाता।