{"_id":"6799bc563e0ee689a0b3fee376c31768","slug":"set-made-from-stone-line-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थरों का सहारा, डेरा डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्थरों का सहारा, डेरा डाला
ब्यूरो, अमर उजाला बांदा
Updated Sun, 30 Nov 2014 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को खाद वितरण केंद्र बंद रहे, लेकिन सोमवार को खाद मिलने की आस में किसान वितरण केंद्रों में डटे रहे। लाइनों में अपना स्थान आरक्षित करने के लिए पत्थरों का सहारा लिया। किसानों को भरोसा दिलाया गया है कि सोमवार से डीएपी खाद बंटेगी। इसके लिए किसानों ने यहां मंडी समिति में रविवार से ही डेरा डाल दिया। सोमवार को तड़के से ही लाइन लग जाएगी इसलिए अपने स्थान पर पत्थर रखकर लाइन मेें अपनी जगह पक्की कर ली। दिन भर बैठकर गुजारा। कुछ किसानों ने वहीं खाया-पकाया। सुनील कुमार (लामा), राजेश द्विवेदी (करहिया), सत्यनारायण (महोखर), परमलाल (मूंगुस), रणविजय (लुकतरा) आदि ने बताया कि लाइन में लगे कई दिन हो गए, लेकिन खाद मिलने की नौबत नहीं आई। जब खिड़की के नजदीक पहुंचे तो खाद खत्म हो गई। अब वह अपनी जगह नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन