{"_id":"5bbe4488867a5528625a1661","slug":"sent-memorandum-to-the-governor","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों ने गवर्नर को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों ने गवर्नर को भेजा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Wed, 10 Oct 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते सपा नेता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा ने प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर कानून व्यवस्था, अन्ना जानवर व सिंचाई आदि मुद्दों की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में कहा है कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। अराजकता का माहौल है।
विज्ञापन
सरकारी अधिकारी और कर्मचारी भाजपाइयों से महफूज नहीं हैं। खनिज अधिकारी के साथ हुई घटना इसकी ताजी बानगी है। 20 दिन पहले शहर से व्यापारी का अपहरण हुआ है। आज तक पता नहीं चला। पूरे बुंदेलखंड में अन्ना जानवरों से किसान परेशान हैं। गोशालाओं की घोषणाएं खोखली हैं। नहर न चलने से धान सूख रहा है। रबी फसल भी नहीं बोई जा पा रही। ज्ञापन देने वालों में सांसद विशंभर प्रसाद निषाद, जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी, उपाध्यक्ष लाखन सिंह, पूर्व प्रदेश सचिव हसनुद्दीन सिद्दीकी, अशोक सिंह गौर, प्रदीप यादव, मनोज वर्मा, दिनेश कुमार शर्मा दिन्ना, वृंदावन वैश्य, मुशीर अहमद फारुकी, मनीष तिवारी, सुशील त्रिवेदी, अवधनरेश यादव, बारातीलाल प्रजापति, मौला बख्श मंसूरी, ओमनारायण त्रिपाठी, अमित गुप्ता मनीष, पीयूष गुप्ता, सलीम वारसी, विष्णु पांडेय, वीरेंद्र निषाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
सपाइयों ने एक अन्य ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजकर गुजरात में यूपी व बिहार के लोगों पर हो रहे अत्याचार और लूटपाट पर गुजरात की भाजपा सरकार को बर्खास्त करने, ईंधन के दाम कम करने, प्रधानमंत्री आवासों में धांधली की जांच, सभी पात्रों को राशन कार्ड, महंगाई पर लगाम आदि की मांगें कीं।
विज्ञापन