फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sent 19 depositors to their house

19 जमातियों को उनके घर भेजा

Wed, 22 Apr 2020 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Sent 19 depositors to their house
बांदा। शहर की एक मस्जिद में तीन अप्रैल से क्वारंटीन 19 जमातियों को उनके घर भेज दिया गया। ये जमाती जालौन जिले के उरई निवासी थी।
विज्ञापन

तीन अप्रैल को शहर की एक मस्जिद में 19 जमाती मिले थे। ये सभी उरई के थे। सभी का मेडिकल कालेज में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया था और सैंपल भी जांच के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट निगेटिव आई।
इसके बाद पुलिस ने इन्हें वापस मस्जिद में लाकर 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया। क्वारंटीन अवधि पूरी होने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। उधर, बुधवार को यह चर्चा गर्म रही कि शहर की एक और मस्जिद से 19 जमाती गिरफ्तार किए गए।
विज्ञापन

एक न्यूज चैनल पर यह ब्रेकिंग खबर बन गई। इससे जनमानस में दहशत और भ्रम फैल गया। सीओ सिटी आलोक मिश्रा और नगर कोतवाली इंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने बताया कि यह महज अफवाह है। पहले मिले जमातियों को क्वारंटीन अवधि पूरी होने के बाद घर भेजा गया है। अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed