फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   seen destroyed crop, farmer suicide

बर्बाद फसल ने ली एक और जान

Mon, 13 Apr 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 13 Apr 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
seen destroyed crop, farmer suicide

दो बीघा खुद की और 5 बीघा बटाई की जमीन पर बोई गई फसल बारिश और ओलावृष्टि से मिट्टी में मिल जाने से दुखी किसान खेत के पास ही पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी पर झूल गया। खेतीबाड़ी के अलावा वह पंजाब में मजदूरी भी करता था। दस दिन पहले वह गांव आया था और 5 दिन पहले ही बेटी के लिए लड़का देखने के बाद वह उसकी शादी पर होने वाले खर्चे को लेकर परेशान था।

विज्ञापन


ओरन गांव के दंगलहा पुरवा में मन्नूलाल रैदास (50) परिवार के साथ रहता था। पुत्र राममिलन ने बताया कि पिता मन्नूलाल खेतीबाड़ी के अलावा घर के खर्चे पूरे करने के लिए पंजाब में मजदूरी भी करते थे। 10 दिन पहले ही वे पंजाब से लौटे थे। वापस आने के बाद खेत की हालत देखकर वे परेशान हो उठे।
विज्ञापन


रोजाना खेत जाते और गुमसुम होकर वहीं खेत की मेड़ पर बैठे रहते। कई बार उन्होंने परिवार के बीच फसल चौपट होने का दुख भी जताया। खेती और घर खर्च के लिए गांव के कुछ साहूकारों से 50 हजार रुपये कर्ज भी ले रखा था। पुत्र राममिलन के मुताबिक उसकी एक बहन की शादी हो चुकी है। पिता को दूसरी बेटी श्यामा की शादी की चिंता थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


5 दिन पहले वे लड़का देखने बबेरू गए थे। इधर, फसल न होने से शादी की बात आगे बढ़ाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। सुबह करीब साढ़े 10 बजे कुछ लोगों ने बताया कि पिता ने खेत के किनारे यूकेलिप्टस के पेड़ पर फांसी लगा ली है। पिता ने सुसाइड से पहले अपनी आंखों पर साफा बांध लिया था।


सूचना पर ओरन चौकी प्रभारी राकेश पाल मौके पर पहुंचे और पेड़ से शव को नीचे उतरवाया। लेखपाल ने भी मौके पर आकर अधिकारियों को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उधर, उप जिलाधिकारी (अतर्रा) आरके श्रीवास्तव ने की वह मृतक किसान के घर पहुंच रहे हैं। मृतक के परिजनों ने बातचीत करेंगे। नियमों के तहत जो भी संभव होगा मृतक के आश्रितों को मदद दिलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed