फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Secretary suspended for misuse of power and financial irregularities

Banda News: पद के दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितता में सचिव निलंबित

Sat, 27 Jul 2024 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Secretary suspended for misuse of power and financial irregularities
नरैनी। सहायक आयुक्त व सहायक निबंधक सहकारिता ने सचिव को निलंबित कर दिया। उसे बी-पैक्स से संबद्ध कर दिया है। सचिव पर पद का दुरुपयोग करने और वित्तीय अनियमितता का आरोप है।
विज्ञापन

सचिव चुन्नीलाल द्विवेदी के पास सहकारी समिति बी पैक्स कालिंजर, नरैनी, डढवा मानपुर, के अलावा नहरी संघ का अतिरिक्त प्रभार था। बी-पैक्स नहरी में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रामकिशोर 20 जुलाई 2018 से 31 मई 2021 तक अनुपस्थित था। 21 मई 2021 को उसके घर नोटिस चस्पा कर संचालक मंडल की बैठक में फर्जी हस्ताक्षर बनाते हुए निलंबन का आदेश जारी कर दिया गया।
विज्ञापन

संचालक मंडल को जानकारी हुई तो इसकी शिकायत एआर से की। जांच कमेटी के एडीसीओ सूर्य प्रकाश की टीम ने सचिव को पद का दुरुपयोग करते पाया। सभापति नहरी ममता ने भी संचालक मंडल की बैठक में फर्जी हस्ताक्षर कर अनियमितता करने का आरोप लगाया। वहीं संचालक मंडल ने भी बैठक में हस्ताक्षर न बनाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि सचिव चुन्नीलाल द्विवेदी ने कूटरचित दस्तावेज तैयार करके फर्जी हस्ताक्षर बनाते हुए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रामकिशोर का निलंबन किया है। साथ ही घोर अनियमितता की गई है। इसके चलते सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त सहायक निबंधक राजेश कुमार चौधरी ने सचिव चुन्नीलाल द्विवेदी को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed