{"_id":"69878b66806d321779008ad9","slug":"sdm-ends-farmers-hunger-strike-over-stray-cattle-banda-news-c-212-1-bnd1017-140584-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बेसहारा गोवंशों को लेकर किसानों का अनशन एसडीएम ने खत्म कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बेसहारा गोवंशों को लेकर किसानों का अनशन एसडीएम ने खत्म कराया
Sun, 08 Feb 2026 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 08 नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते भाकियू के सदस्य। संवाद
जसपुरा/पैलानी। पैलानी तहसील के अलोना और आसपास के गांवों में बेसहारा गोवंशों की समस्या ने विकराल रूप ले लिया है। इसे लेकर किसानों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। किसानों का कहना है कि बेसहारा पशुओं के कारण लगभग तीन हजार बीघा कृषि भूमि बंजर हो चुकी है। फसल की रखवाली कर रहे तीन किसानों की गोवंशों के हमलों में मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। वर्ष 2006 से चली आ रही यह समस्या आज तक अनसुलझी है, जिससे किसान अपनी जान जोखिम में डालकर रात-रात भर खेतों में पहरा देने को मजबूर हैं। भोला प्रजापति, सत्यगोपाल प्रजापति और अनूप सिंह की मृत्यु से गांवों में भय का माहौल है। वहीं एसडीएम ने जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया।
प्रशासन की उपेक्षा से क्षुब्ध किसानों ने 1 फरवरी से ग्राम अलोना में धरना-प्रदर्शन और आमरण अनशन शुरू किया था। शनिवार को किसानों ने तहसील पैलानी परिसर में धरना देकर अपनी मांगें उठाईं। भारतीय किसान यूनियन के बांदा जिला महासचिव मनोज द्विवेदी के नेतृत्व में किसानों ने उप जिलाधिकारी पैलानी अंकित वर्मा, खंड विकास अधिकारी धनराज कोटार्य, तहसीलदार राधेश्याम, सीओ सदर राजवीर सिंह रजावत, सहायक विकास अधिकारी प्रदीप राणा एवं नायब तहसीलदार वेद प्रकाश को ज्ञापन सौंपा। उप जिलाधिकारी अंकित वर्मा ने समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। देर शाम एसडीएम ने वहां पहुंचकर जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -