फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   SDM and Mineral Inspector raided two mines

Banda News: एसडीएम व खनिज निरीक्षक ने दो खदानों पर मारा छापा

Sun, 28 Apr 2024 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
SDM and Mineral Inspector raided two mines
बांदा। एसडीएम और खनिज निरीक्षक ने रविवार को सुबह खप्टिहाकलां की दोनों खदानों पर औचक छापेमारी की। यहां बड़े पैमाने पर अवैध खनन मिला। मानक को दरकिनार कर गहरे गड्ढे किए गए थे। सीमांकन से बाहर खनन मिला। एसडीएम ने बताया कि रिपोर्ट वीडियोग्राफी के साथ डीएम को सौंपी जाएगी। उनके निर्देश पर पट्टाधारकों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

खप्टिहाकलां प्रधान मैना देवी निषाद ने मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी को पत्र भेजकर शिकायत की थी। इसमें कहा था कि 100/2 खदान का रकबा 39.3 एकड़ है। यह श्री राम इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर संजीव साहू के नाम स्वीकृत है। इसी खदान से सटे पट्टा संख्या 90 व 100/1 की ओर रात दिन अवैध खनन कर लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान किया जा रहा है। नदी में बड़े-बड़े गड्ढे होने से कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष बल्लू शेख व हजरत के छोटे भाई सिराजुद्दीन की बेटियों की केन नदी में गड्ढे में डूब कर मौत हो गई थी। आगे भी बाढ़ के समय यह गड्ढे जानलेवा साबित होंगे। 356/1 में भी मानकों की अनदेखी कर अवैध खनन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पैलानी क्षेत्र के खप्टिहाकला में संचालित 100/2 व 356/1 मौरंग खदान पर एसडीएम शशि भूषण मिश्र व खनिज निरीक्षक गौरव कुमार गुप्ता ने रविवार को दोपहर पुलिस बल के साथ छापा मारा। अधिकारियों के आने की भनक लगते ही पट्टाधारक ने प्रतिबंधित पोकलैंड मशीनें हटवा दीं। करीब दो घंटे की जांच के बाद एसडीएम ने बताया कि 100/2 खदान में मानकों को दरकिनार कर अवैध खनन किया गया है।

सीमांकन चिह्नों से छेड़छाड़ कर करीब 15 मीटर तक अवैध खनन किया गया है। 356/1 में बड़े-बड़े गड्ढे बनाकर खनन किया गया है। रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेजी जाएगी। एक दिन पहले डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने दोनों खदानों की ओटीपी बंद करा दी थी। इस दौरान थानाध्यक्ष पैलानी संदीप सिंह पटेल व चौंकी इंचार्ज खप्टिहाकलां राजेश मिश्रा समेत भारी पुलिस बल उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed