{"_id":"68ed4ed47208629fc60fcc58","slug":"sdm-and-eo-stuck-in-jam-campaign-fails-banda-news-c-212-1-bnd1007-134665-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: जाम में फंसे एसडीएम व ईओ, अभियान हुआ फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: जाम में फंसे एसडीएम व ईओ, अभियान हुआ फेल
Tue, 14 Oct 2025 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 06 अतर्रा रोड में लगे जाम में फंसी एसडीएम की गाड़ी। संवाद
नरैनी। जाम के झाम से कस्बावासियों को निजात नहीं मिल पा रही। हाल यह है कि आमजन के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी इसका शिकार बन रहे हैं। सोमवार को भी ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला, जब कस्बे के मुख्य चौराहा में लगे जाम में एसडीएम सहित अन्य अधिकारी काफी देर तक फंसे रहे।
कस्बे के सुंदरीकरण के नाम पर बीते दिनों पीडब्ल्यूडी, राजस्व, पुलिस व नगर पंचायत की टीम ने अतिक्रमण अभियान चलाया था। इस दौरान मुख्य चौराहा के चारों ओर सड़क किनारे बने लगे टिन-टप्पर हटाकर खानापूर्ति की गई। टीम के जाते ही लोगों ने दोबारा अतिक्रमण कर लिया। इससे मुख्य चौराहा की स्थिति जस की तस बनी रही।
सोमवार को चौराहा पर भीषण जाम लगा। लोग एक घंटे तक जाम में फंसे रहे। अतर्रा की ओर जाने वाले मार्ग भी बाधित रहा। इस दौरान तहसील से निकले एसडीएम अमित शुक्ला, नगर पंचायत के ईओ अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी जाम में करीब आधा घंटे तक परेशान रहे। बाद में पुलिस की मदद से जाम को हटाया गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि 15 दिनों पूर्व अतिक्रमण विरोध अभियान के नाम पर खानापूर्ति की गई थी। रोज लगने वाले जाम से सभी परेशान हैं। कहा कि मुख्य चौराहा से चारों ओर के मार्गों पर दो सौ मीटर तक अतिक्रमण हटाया जाना था, लेकिन ऐसा हो नहीं सका।
-- -- -- -- -- -- --
वर्जन
कस्बे में कुछ दिनों पूर्व अतिक्रमण हटाया गया था। मुख्य चौराहा से दो सौ मीटर तक अतिक्रमण हटाने का निर्देश है। जल्द ही मुनादी कराकर कस्बे को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा।
अनिल कुमार, ईओ नरैनी