{"_id":"67840821b785678e540392e1","slug":"sdm-administered-the-oath-of-office-and-secrecy-to-the-chairman-banda-news-c-212-1-bnd1005-120586-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: एसडीएम ने चेयरमैन को दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: एसडीएम ने चेयरमैन को दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ
विज्ञापन
चेयरमैन डाॅ. विवेकानंद गुप्ता को शपथ ग्रहण कराते एसडीएम नमन मेहता।
- फोटो : संवाद
बबेरू। कस्बे के जेपी शर्मा इंटर कॉलेज में शनिवार को चेयरमैन विवेकानंद गुप्त को एसडीएम नमन मेहता ने शपथ ग्रहण कराई। चेयरमैन ने कहा कि वह पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए नगर का विकास कराएंगे।
शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री व विधान परिषद के सदस्य अनूप गुप्ता ने कहा कि विकास की किरण निचले स्तर तक पहुंचाते हुए विकास कराया जाए। एक आदर्श नगर पंचायत बनाई जाए। मतदाताओं ने जिस भरोसे के साथ जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरे उतरने का आह्वान किया। चेयरमैन डॉ. विवेकानंद ने कहा कि जनता की दी गई जिम्मेदारियों वह खरे उतरेंगे। कस्बे के लिए रिंग रोड व जल निकासी, खड़ंजा नाली निर्माण संबंधी तमाम कार्य प्रमुखता से कराने का विश्वास दिलाया। जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि विकास में जहां भी उनकी आवश्यकता पड़े, उन्हें बताएं, वह हमेशा तत्पर रहेंगे। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, फतेहपुर जिले की आयाह शाह विधानसभा क्षेत्र विधायक विकास गुप्ता, नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, पूर्व चेयरमैन विनोद जैन, क्षेत्रीय मंत्री रामकिशोर साहू, पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल, शिक्षक विधायक बाबूलाल तिवारी, संतोष गुप्ता, जगराम सिंह, प्रभा गुप्ता आदि ने भी शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, पूर्व विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, राजकरन कबीर, राजकुमार, अजय पटेल, संत विलास शिवहरे, विशेश्वर पांडेय, विजयपाल सिंह, रामप्रकाश गुप्ता, संतोष चौरसिया, रामप्रकाश साहू, विजयपाल सिंह, विनय तिवारी, सुखदेव प्रसाद, विजय विक्रम, अरुण पटेल, सौरभ शिवहरे, राजकुमार राज समेत कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने सभी का आभार जताया।