फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Scuffle between Congress workers and police during effigy burning

Banda News: पुतला दहन में कांग्रेसियों की पुलिस से छीना-झपटी

Mon, 28 Sep 2026 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 28 Sep 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Scuffle between Congress workers and police during effigy burning
फोटो-15- कांग्रेसियों से पुतला छीनने का प्रयास करती पुलिस। स्रोत- संगठन।
बांदा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने शहर के अशोक लाट तिराहे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। इस दौरान पुतला छीना-झपटी का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कार्यालय, अवस्थी धर्मशाला में सरदार भगत सिंह की जयंती मनाकर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसी जुलूस की शक्ल में नारे बाजी करते हुए अशोक लाट तिराहे पर पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त निरंतर संविधान व लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन करते हुए देश के अंदर 13 करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम काटकर भाजपा सरकार बनवाने में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से मदद की जा रही है। इसका खुलासा अन्य चुनाव आयुक्तों ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने मांग की है कि इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट व राष्ट्रपति से संज्ञान लेकर इस्तीफा लें व रॉ एजेंसी से जांच कराकर दोषी को दंडित किया जाए।

प्रदर्शन पुतला दहन में रमेशचंद्र कोरी, पवन देवी कोरी, धर्मेश सिंह बहेरी, महिला जिलाध्यक्ष सीमा खान, शहर अध्यक्ष अफसाना शाह, महिला कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन शुक्ला, आदित्य कुमार सिंह, आकाश दीक्षित, संजय गुप्ता, मोहन साहू, चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed