फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Scorched girl dies in fire at her in-laws

ससुराल में आग से झुलसी युवती की मौत

Thu, 23 Apr 2020 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Scorched girl dies in fire at her in-laws
बांदा। ससुराल में झुलसी युवती और सड़क हादसे में घायल महिला मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गिरवां थाना क्षेत्र के छिबांव गांव में सुशीला (26) पत्नी नवल किशोर बुधवार को सुबह ससुराल में संदिग्ध हालात में आग से झुलस गई।
विज्ञापन

जेठ राजेश कुमार का कहना था कि चिराग लेकर कमरे गई थी। तभी चिराग से कपड़ों में आग लग गई। ससुराल वाले आग बुझाकर नाजुक हालत में उसे जिला अस्पताल लाए। यहां बृहस्पतिवार को तड़के उसकी मौत हो गई। मायका सतना (एमपी) के नौगवां में है। 6 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। मृतका अपने पीछे एक पांच माह और दूसरी ढाई वर्ष की दो पुत्रियां छोड़ गई है। नायब तहसीलदार ने शव का पंचनामा किया।
विज्ञापन

दूसरी घटना में अतर्रा थाना क्षेत्र के बरेंहडा गांव की मीरा देवी (38) पत्नी लखना वर्मा 16 अप्रैल को मजदूरों के साथ फसल कटाई के बाद ट्रैक्टर से गांव लौट रही थी। रास्ते में ट्राली पलट जाने से वह घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रेफर किए जाने पर बुधवार की रात झांसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed