{"_id":"68e162e7db206a6c210b0a48","slug":"scooter-driver-killed-in-collision-with-vehicle-companion-seriously-injured-banda-news-c-212-1-sknp1006-134253-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: वाहन की टक्कर से स्कूटी चालक की गई जान, साथी गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: वाहन की टक्कर से स्कूटी चालक की गई जान, साथी गंभीर घायल
Sat, 04 Oct 2025 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 04 Oct 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
बांदा। वाहन ने स्कूटी सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी के सॉकर टूट जाने से वह अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में स्कूटी चालक की मौत हो गई। उसके पीछे बैठा साथी गंभीर घायल हो गया।
गिरवां थाना क्षेत्र के मकरी गांव निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि उसका बड़ा भाई इंद्रपाल (42) शुक्रवार की शाम अपने गांव के साथी मोहन (36) के साथ मोहन की बहन की ससुराल सिंहपुर अमिलिहा गांव में निमंत्रण में गए थे। वहां से देर रात दोनों स्कूटी से लौट रहे थे। बिसंडा थाना क्षेत्र बाघा गांव के पास रात करीब 10 बजे किसी वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी।
इससे स्कूटी के सॉकर टूट जाने से वह अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में इंद्रपाल व मोहन गंभीर घायल हो गए। काफी देर बाद मोहन को होश आने पर उसने परिजनों और पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां ट्रामा सेंटर में देर रात डॉक्टरों ने इंद्रपाल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इंद्रपाल गांव में किराना की दुकान किए था। उसके तीन पुत्रियां एक पुत्र है। घर में पत्नी आराधना है। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि स्कूटी का सॉकर टूटने से हादसा हुआ है।