फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Science club rewarded teachers and students

‘जन-जन तक विज्ञान पहुंचाएं’, विज्ञान क्लब ने किया टीचर व छात्रों को पुरस्कृत

Sat, 28 Feb 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 28 Feb 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
Science club rewarded teachers and students

स्पर्श राजकीय दृष्टि बाधित इंटर कालेज, महोखर में विज्ञान दिवस पर छात्राओं को आधुनिक तकनीक और इसके दैनिक जीवन में उपयोग की जानकारी दी गई। उधर, विकास भवन में गोष्ठी में विज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

विज्ञापन


दृष्टि बाधित इंटर कालेज में शनिवार को प्रधानाचार्य रामलाल ने कहा कि विज्ञान के बिना मानव जीवन अधूरा है। जिला विज्ञान क्लब समन्वयक सनी कुमार ने दैनिक जीवन में इस्तेमाल होने वाले वैज्ञानिक अविष्कारों की जानकारी दी।
विज्ञापन


विद्यालय विज्ञान क्लब समन्वयक आलोक कुमार सिंह ने दृष्टि बाधितों के दैनिक जीवन में विज्ञान का महत्वपूर्ण योगदान बताया। छात्र सुरेश कुमार ने मृदा विज्ञान की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, विकास भवन सभागार में एडीएम डीएस पांडेय ने अमेरिका की तरह भारत की तरक्की के लिए साइंस को जन-जन तक पहुंचाने को कहा। प्रभारी सीडीओ/डीडीओ श्रीकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान में साइंस के बिना एक कदम आगे बढ़ना मुश्किल है।

विज्ञान क्लब समन्वयक सनी कुमार, विनोद गौड़ (ग्वालियर) व आलोक नायक ने कंप्यूटर को तरक्की की राह और बच्चों का कैरियर संवारने में महत्वपूर्ण खोज बताई।

चित्रकला, भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जसपुरा, तिंदवारी, महुआ, बिसंडा, बड़ोखर व ज्ञान गंगा मंदिर और आईटीआई तथा जेएन महाविद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।


राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाले टीचर्स व छात्रों को एडीएम ने सम्मानित किया। रीता सिंह, आरएस  मौर्य, उज्ज्वल पांडेय, डा.माया वर्मा, डा.जय कुमार, आरडी यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed