फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Schools to open tomorrow with Kovid conditions

कोविड शर्तों के साथ कल से खुलेंगे स्कूल

Sun, 18 Oct 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Schools to open tomorrow with Kovid conditions
बांदा। 9वीं से 12वीं तक के 162 कॉलेज छह माह बाद सोमवार (19 अक्टूबर) से फिर आबाद नजर आएंगे। अलबत्ता इनका नजर कुछ अलग दिखाई पड़ेगा। कक्षाओं में आधे छात्र ही होंगे। वह भी मास्क सहित कोविड-19 की सभी शर्तों के पालन के साथ। शासन द्वारा जारी कड़े दिशा-निर्देशों के बीच कालेज खोले जा रहे हैं। दो पालियों में स्कूल खुलेंगे। पहली पाली में 9 व 10 और दूसरी में 11 व 12 की कक्षाएं चलेंगी। शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक ने मुख्यालय स्थित कालेजों की तैयारियों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण फैलने के बाद मार्च के अंतिम सप्ताह में सभी स्कूल-कालेज बंद कर दिए गए थे। दो माह पूर्व सिर्फ अध्यापक और स्टाफ को स्कूल आने की अनुमति मिली थी। विद्यार्थियों पर पूरी तरह पाबंदी रही। अब शासन ने 19 अक्तूबर से कई प्रतिबंधों और कोविड-19 व्यवस्थाओं के साथ विद्यालय खोलने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में 162 हाईस्कूल/इंटर कॉलेजों सहित सीबीएसई बोर्ड के 6 और संस्कृत के 20 विद्यालयों सहित पॉलिटेक्निक और आईटीआई खोले जाएंगे। इन कॉलेजों में गाइड लाइन के अनुरूप सीटिंग व्यवस्था की गई है। इसके अलावा गेट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन, कक्षाओं से लेकर पूरे परिसर में सफाई इत्यादि पर भी सख्ती से अमल के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों की इन व्यवस्थाओं पर शासन द्वारा नामित और स्थानीय अधिकारी लगातार निरीक्षण करेंगे और नजर रखेंगे। डीआईओएस विनोद सिंह ने बांदा शहर में जीजीआईसी, जीआईसी, आदर्श बजरंग इंटर कालेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज सहित तिंदवारी में जीजीआईसी व एसएन इंटर कॉलेज आदि स्कूलों का निरीक्षण किया। प्रबंधक/प्रधानाचार्यों को गाइड लाइन का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

18 शिक्षकों की टीम करेगी जांच
डीआईओएस ने बताया कि स्कूलों में गाइड लाइन का पालन कराने के लिए जिलास्तर पर 18 शिक्षकों की टीम गठित की गई है। टीम स्कूलों की 19 अक्तूबर से लगातार रेंडम जांच करेगी। जांच का प्रमाणपत्र भी संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य को दिया जाएगा। इसके अलावा शासन स्तर से एक उच्चस्तरीय जांच समिति भी गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed