फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Schools reopen in the cold, parents worried

Banda News: ठंड में खुले स्कूल, अभिभावक परेशान

Fri, 02 Jan 2026 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Schools reopen in the cold, parents worried
- पांच से सात किमी का सफर तय कर छात्र पहुंचते स्कूल
विज्ञापन

-------------------
बांदा। जिले में भीषण सर्दी का सितम जारी है। शुक्रवार को दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। सुबह से वातावरण घने कोहरे की चादर में ढका रहा। शाम होते-होते एक बार फिर से कोहरा लोगों की परेशानी का कारण बना। ठंड से बचाव के लिए आमजन दिनभर गर्म कपड़ों से लिपटे रहे और अलाव जलाकर सर्दी दूर भगाने का प्रयास करते रहे। वहीं दूसरी ओर विद्यालय खुले से होने से छात्रों को परेशानी उठानी पड़ी। मटौंध कस्बा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में कडाके की ठंड के बीच कक्षाएं संचालित हुईं। इससे छात्र-छात्राएं परेशान रहे। अभिभावक दशरथ, रामशरण, महेश, दिनेश, सुरेश, देवीदीन आदि ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में छात्र पांच से सात किलोमीटर दूरी का सफर कर विद्यालय आते हैं। भीषण सर्दी में यह उनके लिए खतरनाक साबित होता है। उन्होंने प्रशासन से ठंड को देखते हुए विद्यालयों को बंद कराने की मांग की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed