फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Schools and hospitals submerged in a flood of chaos

Banda News: अव्यवस्था की बाढ़ में डूबे स्कूल और अस्पताल, ओझन पुरवा में बह गई सड़क

Thu, 03 Sep 2026 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Schools and hospitals submerged in a flood of chaos
फोटो-10-तिंदवारी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परसौडा में भरा घुटनों तक पानी। संवाद
फोटो-9-प्राथमिक विद्यालय सोनरही में कमर तक भरा पानी। संवाद
विज्ञापन

फोटो-10-तिंदवारी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परसौडा में भरा घुटनों तक पानी। संवाद
फोटो-11-पपरेंदा तिंदवारी मार्ग पर भरा पानी और गुजरते लोग। संवाद
फोटो-12-ओझन पुरवा में कटी सड़क और पानी के तेज बहाव से गुजरते ग्रामीण। संवाद
फोटो-13-नरैनी के सुभाष नगर में घरों के बाहर भरा पानी। संवाद
फोटो-14-पपरेंदा में गलियों में घुटनों तक पानी भरा है। संवाद
फोटो-15-पपरेंदा में ग्रामीणों से बात करते तहसीलदार सदर। संवाद
फोटो-16-अतर्रा के मुहल्ला आजाद नगर में भरा बारिश का पानी। संवाद

-बारिश से तिंदवारी में स्वास्थ्य केंद्र और विद्यालय में जलभराव
-नरैनी में आधा दर्जन मजरों का संपर्क कटा, 20 विद्यालय रहे बंद
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। लगातार बारिश ने जिले में जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। तिंदवारी में स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक विद्यालय परिसर में पानी भर गया है। कस्बे की कई गलियां भी जलमग्न हैं। वहीं, नरैनी के तुर्रा ग्राम पंचायत के ओझन पुरवा में तेज बहाव से सड़क का बड़ा हिस्सा कट गया। इससे करीब आधा दर्जन मजरों का आवागमन बाधित हो गया है। स्कूली बच्चों के लिए भी रास्ता बंद हो गया है। वहीं बृहस्पतिवार को बारिश के चलते 20 विद्यालय बंद रहे।

तिंदवारी क्षेत्र में बारिश के बाद स्वास्थ्य केंद्र परसौड़ा और सोनरही प्राथमिक विद्यालय में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। पपरेंदा रोड स्थित स्वास्थ्य केंद्र के सामने वाली गली में हल्की बारिश में भी पानी भर जाता है। इसी रास्ते के आगे विद्यालय है। पानी भरने से छोटे बच्चों को विद्यालय आने-जाने में परेशानी हो रही है। कस्बे के कबीर नगर, रामनगर, शंकर नगर, हनुमान नगर, विकास नगर और गांधी नगर में भी गलियां जलमग्न हैं। लोगों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी सड़कों और गलियों में जमा हो रहा है।
विज्ञापन

बारिश के पानी से बबेरू-तिंदवारी, पपरेंदा-तिंदवारी, जौहरपुर-छापर संपर्क मार्ग, गजनी-तिंदवारी और सेमरी-बबेरू मार्ग पर भी आवागमन प्रभावित हुआ है।
वहीं विकासखंड नरैनी की ग्राम पंचायत तुर्रा के मजरा ओझन पुरवा में तेज बारिश के बाद पानी के बहाव से सड़क का बड़ा हिस्सा कट गया। इससे ओझन पुरवा समेत करीब आधा दर्जन मजरों का आवागमन बाधित हो गया है। दोपहिया और चारपहिया वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है। स्कूली बच्चे भी विद्यालय नहीं जा पा रहे हैं। ग्रामीण रामबाबू, रज्जन, सियाराम, मिठाईलाल और नत्थू समेत अन्य ने बताया कि तेज बहाव में सड़क कट गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कर आवागमन बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----नरैनी के सुभाष नगर और करतल रोड पर भरा तीन फुट पानी

नरैनी। नगर के सुभाषनगर और करतल रोड क्षेत्र में जलभराव से परेशान लोगों ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देकर जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। संदीप गुप्ता, आशिफ अली, धर्मपाल प्रजापति, निखिल कचेर, महेश, अनुराग और लवकेश कुमार ने बताया कि करतल रोड पर शिवनारायण शिवहरे के मकान के सामने तालाब जैसी स्थिति बनी है। दुकानों के आगे-पीछे पानी भरने से सामान खराब हो रहा है। लोगों के मुताबिक पहले नाले से पानी की निकासी होती थी, लेकिन दीवार बनाकर रास्ता बंद कर दिया गया है। नालियों की सफाई न होने से समस्या और बढ़ गई है।
----
पपरेंदा में घरों में घुसा बारिश का पानी, बांध से खतरा
पैलानी। पपरेंदा गांव के धोबी मोहल्ला, यादव मोहल्ला और त्रिवेदी मोहल्ला समेत कई रास्ते जलमग्न हैं। बारिश का पानी घरों में पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने मरवाघाट में बने बांध में पानी उफनाने की आशंका जताई है। उनका कहना है कि बांध टूटने पर पपरेंदा समेत अतरहट, लामा, बछेउरा, करहिया, परसौड़ा, बरेठी, गजनी, अमरैया और मिडौरा समेत कई गांव प्रभावित हो सकते हैं। तहसीलदार सदर विकास पांडे ने मौके पर पहुंचकर बांध का निरीक्षण किया। उन्होंने जानवरों के आवागमन वाले खुले स्थान पर 200 बोरी लगाने के निर्देश दिए। पपरेंदा में जाम नालों की सफाई के लिए जेसीबी भी लगाई गई है।
---
बबेरू में विधायक ने जलभराव वाले इलाकों का किया निरीक्षण

बांदा। क्षेत्रीय विधायक विशंभर सिंह यादव ने बबेरू नगर, उमरहनी, तिलौसा, छीलोलर और जामू समेत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उमरहनी में मुख्य सड़क पर पानी भरने से कमासिन-राजापुर-प्रयागराज मार्ग पर आवागमन प्रभावित मिला। नगर में तहसील जाने वाली सड़क पर करीब दो फीट पानी भरा था। विधायक ने मौके पर उपजिलाधिकारी अवनीश कुमार त्यागी को बुलाकर जल निकासी व्यवस्था जल्द दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।

कमासिन क्षेत्र के कुमेढ़ा सानी गांव में भी जलभराव से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों के मुताबिक बारिश से कई कच्चे मकान गिर गए हैं। भदेहदू गांव में रामचंद वर्मा का दो मंजिला मकान भी गिर गया। परिजनों ने भागकर जान बचाई। तिंदवारी मार्ग के टोलाकलां-सिमौनी रपटे में पानी भरने से बघैला, बदौली और मझीवा समेत कई गांवों का आवागमन प्रभावित है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed