फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   school,student,city majistrate,covid 19,centre

जवाहर नवोदय की प्रवेश परीक्षा आज

Tue, 23 Feb 2021 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
school,student,city majistrate,covid 19,centre
बांदा। जवाहर नवोदय विद्यालय में 9वीं कक्षा के लिए प्रवेश परीक्षा 24 फरवरी को आयोजित की जाएगी। नवोदय विद्यालय समिति ने मंगलवार को परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया। परीक्षा में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों (प्रोटोकाल) का पालन जरूरी किया गया है।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय, बांदा के प्रधानाचार्य एमए खां ने बताया कि प्रवेश परीक्षा आदर्श बजरंग इंटर कालेज, बांदा में होगी। कुल 347 बच्चे पंजीकृत हैं। सिटी मजिस्ट्रेट केशव नाथ गुप्ता परीक्षा पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। परीक्षार्थियों को सुबह 10 बजे परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। परीक्षा सुबह 11 से दोपहर 1:45 बजे तक होगी। परीक्षा के पूर्व कोविड-19 प्रोटोकाल इत्यादि की औपचारिकताएं इत्यादि पूरी की जाएंगी।
विज्ञापन

---------
फोटो परिचय-7- मारुती महोत्सव में यज्ञवेदी की परिक्रमा करतीं श्रद्धालु महिलाएं।
मारुती महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु
बांदा/पैलानी। कुरसेजा धाम में 30वें मारुती महोत्सव में मंगलवार को भी भारी तादाद में श्रद्धालुओं ने उपस्थिति दर्ज कराई। महामंडलेश्वर जमुना दास महाराज, पीठाधीश्वर महंत राम नारायण दास (चित्रकूट), नीलम गायत्री मऊरानीपुर, राधव दास, पावन दास महाराज (गुजरात), त्रिभुवन दास आदि संतों ने प्रवचन दिए। एक कुंडीय विष्णु महायज्ञ यज्ञाचार्य राजेश शुक्ला द्वारा कराया जा रहा है। 24 फरवरी को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजाबाबू सिंह के सहयोग से हो रहा है। पूर्व विधायक दलजीत सिंह, जयराम सिंह (बछेउरा), अमरीश दुबे (दिल्ली), राजेंद्र सिंह चौहान, पूर्व डीडीसी दलपत सिंह, पूर्व प्रधान शिवभवन सिंह, कमलेश तिवारी, राममिलन तिवारी आदि मौजूद थे। श्रद्धालुओं ने यज्ञ वेदी की परिक्रमा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed