फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   School girl injured after falling from roof in Navodaya Vidyalaya

नवोदय विद्यालय में छत से छात्रा गिरकर घायल

Thu, 17 Oct 2019 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
School girl injured after falling from roof in Navodaya Vidyalaya
बांदा। शहर के बाहर दुरेड़ी गांव के पास स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में मंगलवार को दोपहर 10वीं की छात्रा छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया। हैरत की बात यह है कि विद्यालय प्रशासन ने इस घटना को छिपाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। जिला अस्पताल भेजने के बजाए आनन-फानन परिजनों को सौंप दिया। परिजन उसका निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन

तिंदवारी क्षेत्र के मूंगुस गांव की 15 वर्षीय कुमारी सौम्या द्विवेदी पुत्र सुरेश कुमार जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ रही है। विद्यालय की छत की रेलिंग पर तौलिया डालते वह नीचे आ गिरी। गंभीर अवस्था में उसे परिजनों की सुपुर्दगी में प्राइवेट अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विद्यालय प्रधानाचार्य एसयू खां ने बताया कि बीमारी में कई दिन अवकाश में रहने के बाद छात्रा सौम्या एक दिन पूर्व सोमवार को ही विद्यालय आई थी। उसे वीकनेस थी। छत की रेलिंग में तौलिया फैलाने गई थी। तभी चक्कर आ जाने से नीचे गिर गई। उधर, घटना के बारे में विद्यालय में कोई भी स्टाफ कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed