फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Scholarship of 200 Disabled Girls at full attendance

पूरी हाजिरी पर दिव्यांग बालिकाओं को 200 की छात्रवृत्ति

Sat, 26 Oct 2019 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Scholarship of 200 Disabled Girls at full attendance
परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वालीं दिव्यांग बालिकाओं को विद्यालय में उनकी शत-प्रतिशत उपस्थिति पर 200 रुपये प्रति माह छात्रवृत्ति मिलेगी। यह योजना इसी सत्र से लागू कर दी गई है।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल में लगभग 4000 दिव्यांग बालिकाएं हैं। इनमें मात्र 321 बालिका ही इस योजना के दायरे में आएंगी। उनकी शत-प्रतिशत उपस्थिति है।
दिव्यांग बालिकाओं की स्कूलों में उपस्थिति बढ़ाने के लिए शासन ने यह योजना लागू की है। योजना के अंतर्गत हर वर्ष 10 माह तक यह छात्रवृत्ति मिलेगी। अप्रैल और जून में यह छात्रवृत्ति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग ने चित्रकूटधाम मंडल में योजना के तहत पात्र पाई जाने वाली बालिकाओं को चिन्हित कर लिया है। इनमें सबसे ज्यादा 200 दिव्यांग बालिकाएं महोबा की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांदा में 50, चित्रकूट में 40 और हमीरपुर में 31 दिव्यांग बालिकाएं शत-प्रतिशत उपस्थिति पर चयनित की गई हैं। शत-प्रतिशत उपस्थिति न होने पर अधिकतम उपस्थिति के आधार पर चयन होगा।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तर पर गठित कमेटी के अनुमोदन के बाद छात्रवृत्ति की राशि बालिकाओं के खाते में भेजी जाएगी। चित्रकूटधाम मंडल के अपर निदेशक (बेसिक) गंगाचरण राजपूत का कहना है कि बालिकाओं से आवेदन, बैंक की पास बुक व कम से कम 40 फीसदी दिव्यांगता का प्रमाणपत्र मांगा गया है।
जिला स्तरीय कमेटी के अनुमोदन के बाद छात्रवृत्ति की धनराशि विद्यालय प्रबंध समिति खाते में भेजी जाएगी। स्कूल प्रबंध समिति यह धनराशि बालिकाओं के खाते में भेजेगी।

परिषदीय स्कूलों की प्रबंध समितियों को उनके कर्तव्य और दायित्वों के बारे में जानकारी देने के लिए दो नवंबर को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डॉयट), बांदा में ब्लाक स्तरीय प्रबंध समिति संदर्भदाताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण होगा। सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक अरविंद अस्थाना ने बताया कि प्रत्येक विकास खंड क्षेत्र से चार शिक्षकों को शामिल किया जाएगा। यह प्रशिक्षक विद्यालय स्तर पर प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed