फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Scheduled caste youth kidnapped, made to stand like a rooster and beaten

Banda News: अनुसूचित जाति के युवक को किया अगवा, मुर्गा बनाकर पीटा

Thu, 26 Dec 2024 05:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Scheduled caste youth kidnapped, made to stand like a rooster and beaten
बांदा। दबंगई के चलते दो लोगों ने अनुसूचित जाति के युवक को तमंचे के बल पर अगवा कर सुनसान इलाके में ले गए और मुर्गा बनाकर पीटा। दूसरी घटना में अंडे खा रहे युवक को कार सवार दो लोगों ने चौराहे पर लात-घूंसों से पीट दिया। दोनों घटनाओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के निम्मीपार कांशीराम काॅलोनी निवासी पंकज खटिक ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह 20 दिसंबर की रात बाजार करके घर जा रहा था। निम्नी नाला पुल के पास मोहल्ले के ही इश्तियाक और हाशिम ने कनपटी पर तमंचा रखकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उसे बाइक में जबरन बैठा लिया और प्रागी तालाब में ले जाकर मुर्गा बनाकर पीटा। तालाब में डुबोकर मारने की धमकी दी। आसपास खेतों में मौजूद किसानों ने ललकारा तो भाग निकले। पंकज का आरोप है कि उन्होंने दबंगई के चलते वारदात की है।
विज्ञापन

उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के गायत्री नगर निवासी धर्मेंद्र कुमार वर्मा ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह 22 दिसंबर को गिरवां क्रशर से लौटकर कालूकुआं चौराहे में अंडे खा रहा था। तभी कार से कृष्णा यादव व विनय कुमार आए और उसे बिना किसी बात के मारा पीटा। जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया। दोनों मामलों में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की जांच की जा रही है।

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed