{"_id":"699c95974af6b2a0e809545f","slug":"scheduled-caste-man-stopped-from-lighting-incense-sticks-in-temple-beaten-upscheduled-caste-man-stopped-from-lighting-incense-sticks-in-temple-beaten-up-banda-news-c-212-1-sknp1006-141724-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: अनुसूचित जाति के व्यक्ति को मंदिर में धूपबत्ती जलाने से रोका,पीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: अनुसूचित जाति के व्यक्ति को मंदिर में धूपबत्ती जलाने से रोका,पीट
विज्ञापन
फोटो - 29 एसपी से शिकायत करने पहुंचे अनुसूचित जाति के लोग। संवाद-जसपुरा थाना क्षेत्र के सिकहुला गांव का मामला, पीड़ित ने एसपी से की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। अनुसूचित जाति के व्यक्ति को मंदिर में धूपबत्ती जलाते समय गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे अपशब्द कहकर मंदिर से बाहर निकाल दिया। कहा कि मंदिर के बाहर जाकर धूपबत्ती जलाओ। उसे भी पूजा करनी है। इस पर उसने अपनी मजदूरी मांगी तो गाली गलौज की।
जसपुरा थाना क्षेत्र के सिकहुला गांव निवासी अनुसूचित जाति के छेदू ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह 21 फरवरी की रात करीब आठ बजे मां ज्वालामुखी मंदिर में धूप बत्ती जला रहा था। उसी समय गांव का एक व्यक्ति वहां आया और उसे अपशब्दों से अपमानित करते हुए कहा कि मंदिर के अंदर कैसे घुस गए, बाहर से धूपबत्ती लगाओ। उसे भी पूजा करनी है। वह डर के मारे मंदिर के बाहर आ गया। इस बीच जब वह व्यक्ति मंदिर से निकला तो छेदू ने उससे मजदूरी मांगी। इस पर उसने गाली दी और थोड़ी देर बाद अपने हाथ में रिवाल्वर लिए अपने तीन साथियों के साथ आया और मारपीट करते हुए घसीटते हुए मंदिर प्रांगण में ले गए। वहां काफी मारा पीटा। उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी दी। इस बीच उसकी मां कमला आईं तो उसे भी मारा पीटा। उसका मोबाइल फोन और जेब में पड़े 2500 रुपये छीन लिए। इस बीच पीड़ितों ने पुलिस को फोन किया तो डायल-112 पुलिस आई उसे थाने ले गए। लेकिन कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की। उसका मेडिकल भी नहीं कराया। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।