{"_id":"669d4d8745cf63d72f0f1cd7","slug":"sawan-starts-from-today-shivalaya-decorated-bholes-cheers-echo-banda-news-c-212-1-bnd1006-113409-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सावन आज से, सजे शिवालय, गूंजे भोले के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सावन आज से, सजे शिवालय, गूंजे भोले के जयकारे
विज्ञापन
बांदा। सावन माह से शुरू हो गए हैं। शिवालयों में बम-बम भोले के जयकारे आज से गूंजेंगे। बामदेवेश्वर मंंदिर में शिव के दर्शन-पूजन का दौर सुबह से शुरू हो जाएगा।
मंदिर कमेटी के अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित और पुजारी पुत्तन महाराज ने बताया कि मंदिर में मिट्टी के शिवलिंगों का निर्माण करते हुए उनका रुद्राभिषेक कराया जाएगा। श्रद्धालु अभी श्रद्धा के मुताबिक रुद्राभिषेक कर सकेंगे। बताया कि श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए मंदिर में बैरिकेडिंग लगाई गई है। सुबह आठ बजे से 11 बजे तक श्रद्धालुओं की भीड़ शिव मंदिर में उमड़ती है। सुरक्षा की दृष्टि से श्रद्धालु 10 से 15 की संख्या में गुफा के अंदर जा सकेंगे। श्रद्धालुओं के जत्थे को गुफा के अंदर चंद मिनट ही रोका जाएगा। 16 कैमरों से निगरानी होगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
जसपुरा में बरमदेव शिव मंदिर में उमड़ते हैं श्रद्धालु
तिंदवारी। मूंगुस गांव में सिंघवाहिनी मंदिर में शीतला धाम मंदिर में स्थित शिव मंदिर की सफाई की गई है। वहीं कुरसेजा धाम पहलवान बाबा आश्रम जसईंपुर बेंदाघाट काली देवी आश्रम में लोग पूजा अर्चन व जलाभिषेक के लिए आते हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा साहू ने बताया कि नगर में चंदेल कालीन स्थापित शिव मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र हैं। (संवाद)
महावीरन मंदिर में आज से मेला
बांदा। अतर्रा रोड स्थित महावीर मंदिर में मेला सोमवार से शुरू होगा। सावन माह में पूरे एक महीने तक मंगलवार और शनिवार को मेले का आयोजन होता है। इस मेले में शहर समेत आसपास के गांवों के हजारों लोग आते हैं। मंदिर में विराजमान बजरंग बली के दर्शन पूजन और प्रसाद चढ़ाने के बाद मेले में श्रद्धालुओं के द्वारा जमकर खरीददारी की जाती है। इस मेले में ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होती है। (संवाद)